शुक्रवार, 2 अक्तूबर 2015

बाड़मेर, सर्व धर्म प्रार्थना के साथ अहिंसा का संदेश



बाड़मेर, सर्व धर्म प्रार्थना के साथ अहिंसा का संदेश

महात्मा गांधी जयंती पर हुए जिले भर मंे कई आयोजन


बाड़मेर, 02 अक्टूबर। महात्मा गांधी जयंती पर जिले भर मंे शुक्रवार को कई कार्यक्रमांे का आयोजन हुआ। अहिंसा चैराहे पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम मंे जिला कलक्टर मधुसूदन शर्मा, पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख समेत प्रशासनिक अधिकारियांे ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्वासुमन अर्पित किए।

जिला मुख्यालय पर रेलवे स्टेशन के सामने सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। इस दौरान गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव भजन कर तेने कहिए, पीर पराई जाने ना कोई, रघुपति राघव राजाराम की प्रस्तुति के जरिए गांधी को श्रद्वाजंलि अर्पित की गई। सर्व धर्म प्रार्थना सभा मंे गायत्री शक्ति पीठ के रामेश्वर, मुस्लिम धर्म के मौलवी मौलाना अहमद कबीर, ईसाई धर्म के फादर जोयल एवं सिंधी गुरूद्वारे से आए प्रतिनिधियांे ने सर्व धर्म सभा मंे शामिल होने के साथ धार्मिक प्रस्तुतियांे के जरिए गांधी जी को श्रद्वासुमन अर्पित किए। इन्हांेने गांधी को सच्चा देशभक्त बताते हुए उनके आदर्शाें पर चलने का आहवान किया। इस दौरान सत्य सांई मूक बंधिर विद्यालय के विद्यार्थियांे ने महात्मा गांधी के भजनों की प्रस्तुतियां दी। इससे पहले महात्मा गांधी की तस्वीर पर अतिथियांे ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम का संचालन मुकेश पचैरी ने किया। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपालराम बिरड़ा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, उपखंड अधिकारी एच.आर.मेहरा, कोषाधिकारी जसराज चैहान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सुनील कुमार सिंह बिष्ट,नगर परिषद आयुक्त जोधाराम विश्नोई, समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक संजय सावलानी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। जिला स्तरीय समारोह के अंत मंे दो मिनट का मौन रखकर श्रद्वाजंलि अर्पित की गई। इधर, सीमा सुरक्षा बल की 37 वाहिनी परिसर मंे कमाडेंट रमेश कुमार के नेतृत्व मंे महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य मंे सफाई अभियान चलाया गया। सीमा सुरक्षा बल के जवानांे ने सीमा वाहिनी परिसर मंे विभिन्न स्थानांे पर साफ सफाई की। इस दौरान कमाडेंट रमेश कुमार ने पर्यावरण संरक्षण के बारे मंे जानकारी दी। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी ए.के.तिवारी, उप कमाडेंट आर.पी.डिग्वार, जे.के.नागल समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।




मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ का जिला स्तरीय सम्मेलन आज

बाड़मेर, 02 अक्टूबर। राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ जिला षाखा बाड़मेर का प्रथम जिला स्तरीय मंत्रालयिक कर्मचारी सम्मेलन 3 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से भगवान महावीर टाउन हाल मंे आयोजित होगा।

जिलाध्यक्ष टीलसिंह महेचा ने बताया कि मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के जिला स्तरीय सम्मेलन के मुख्य अतिथि बाड़मेर-जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चैधरी, अध्यक्षता राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के प्रदेषाध्यक्ष मनोज सक्सेना करेंगे। जबकि चैहटन विधायक तरूणराय कागा, राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के महामंत्री समुन्द्रसिंह षेखावत, संरक्षक कमलकांत सिरोही, संयुक्त महामंत्री वीरेन्द्र दाधीच, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजयसिंह राजावत, भीखाराम चैधरी, प्रीतमसिंह भूरटिया, राजसिंह चैधरी, प्रवक्ता रमेष षर्मा विषिष्ट अतिथि होंगे। इस सम्मेलन मंे प्रदेष के समस्त जिलांे के जिलाध्यक्षांे के साथ प्रदेष कार्यकारिणी षामिल होगी। इस दौरान चैहटन विधायक तरूणराय कागा का मंत्रालयिक सेवा मंे रहने के बाद विधायक बनने के कारण विषेष सम्मान किया जाएगा। महेचा ने बताया कि इस समारोह मंे मंत्रालयिक कर्मचारियांे के वर्ष 2013 मंे हुए आंदोलन मंे सक्रिय रहे मंत्रालयिक कर्मचारी जो अब सेवानिवृत हो गए है, उनको भी सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान वर्ष 2013 मंे हुए आंदोलन से आज तक कर्मचारी हितांे के लिए किए गए कार्याें एवं मंत्रालयिक कर्मचारियांे से संबंधित मामलांे की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा स्टेट पैरेटी के आधार पर लिपिक ग्रेड की ग्रेड पे 3600 रूपए करते हुए पदनाम एवं ग्रेड पे स्वीकृत करने, मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियांे के साथ 16 अगस्त 2013 को हुए लिखित समझौते के अनुसार षेष रहे 15 हजार उच्च पदांे की वृद्वि कर समस्त विभागांे मंे प्रषासनिक एवं संस्थापन अधिकारियांे के पद स्वीकृत करने, मंत्रालयिक संवर्ग मंे उच्च पदांे पर पदोन्नति के लिए अनुभव मंे छूट देने संबंधित विभिन्न मामलांे पर विचार-विमर्ष करते हुए मांग पत्र बनाकर राज्य सरकार को प्रेषित किया जाएगा। जिला स्तरीय सम्मेलन के लिए मंत्रालयिक कर्मचारी तहसील स्तर पर पहुंचकर अधिकाधिक कार्मिकांे की भागीदारी सुनिष्चित करने के प्रयास कर रहे है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें