सोमवार, 18 मई 2015

चित्तौड़गढ़। फौजी ने बेटी को गोलियों से किया छलनी, खुद को भी मारी गोली

चित्तौड़गढ़। फौजी ने बेटी को गोलियों से किया छलनी, खुद को भी मारी गोली


चित्तौड़गढ़। सैथी गुरू कृपा कॉलोनी में एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी इकलौती पुत्री को गोली मारकर छलनी कर दिया और खुद ने भी आत्महत्या कर ली। दरअसल सोमवार सुबह चित्तौड़गढ़ के सैथी गुरू कृपा कॉलोनी में साढ़े आठ बजे पारिवारिक विवाद के चलते एक रिटायर्ड फौजी ने 22 वर्षीय पुत्री को गोलियो से छलनी कर दिया और खुद के सिर में भी गोली मार ली।

father-his-daughter-killed-in-chittaudgarh-rajasthan-45458

घटना की सूचना पुलिस को मिली, तो मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का मुआयना किया और शव को उठा कर मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना का पता अालाधिकरियों को लगा, तो वे भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक प्रसन्न खमेसरा, सांसद चन्द्र प्रकाश जोशी, विधायक चन्द्रभान सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी पहुंचे।फिलहाल पुलिस ने 12 बोर की बन्दूक को अपने कब्जे में लिया तथा मामले की जांच में जुटी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार फौजी को अपनी पुत्री के विवाह को लेकर मतभेद था। पुत्री के द्वारा शादी का विरोध करने पर बेटी को गोली मार दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें