शनिवार, 23 मई 2015

जयपुर। राजधानी में बने जेब कतरों के गिरोह

जयपुर। राजधानी में बने जेब कतरों के गिरोह


जयपुर। शहर में चोरी की वारदातों के साथ-साथ अब जेब कतरों के गिरोह भी बन गए हैं। चोर और जेब कतरे शहर में बेखौप घूम रहे हैं और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में लोगों को अपना निशाना बना रहे है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। चांदपोल अनाज मंडी में जहां टोंक देवली से आये एक व्यापारी को अपना शिकार बनाया हैं।

pocket-cutting-gang-active-in-jaipur-rajasthan-36525

दरअसल एक जेब कतरा व्यापारी की जेब से 50 हजार रुपये निकालकर रफू चक्कर हो गया। पीड़ित व्यापारी ऋषिकुमार को जब जेब कटाने का पता चला, तो उसके होश उड़ गए। अब चोरी होने के बाद पीड़ित थाने पहुंचा और अज्ञात जेब कतरे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। संजय सर्किल थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें