बुधवार, 13 मई 2015

दोस्त बना जान का दुश्मन, अस्पताल में दौड़कर मारी गोली


भिण्ड।
मध्यप्रदेश में भिण्ड जिले के एक अस्पताल में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस के मुताबिक भिण्ड देहात थाना क्षेत्र के ग्राम जामुना निवासी तीन दोस्तों विमलेश, संजू सिंह भदौरिया और धर्मेन्द्र भदौरिया ने मिलकर शराब पी। बाद में संजू और विमलेश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विवाद के बाद विमलेश के घर उसके दो दोस्त पहुंचे। वहां पर संजू और विमलेश के बीच झगड़ा हो गया। इसमें संजू घायल हो गया।
धर्मेंद्र और विमलेश घायल संजू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां विमलेश को कुछ लोगों ने घेर लिया तो वह भाग कर अस्पताल के प्रसूति वार्ड में जाकर छिप गया। जहां धर्मेन्द्र भदौरिया ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस ने विमलेश के भतीजे के बयान के आधार पर धर्मेंद्र भदौरिया, संजू और उसके भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। घटना से संबंधित अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर लिए हैं। पुलिस पूरे मामल की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें