बुधवार, 1 अप्रैल 2015

दीपिका के 'माई च्वॉइस' वीडियो पर मचा बवाल



मुंबई दीपिका पादुकोण एक बार फिर से विवाद में आ गई हैं। इस बार वह अपनी अच्छाई के कारण विवादों में आई हैं। ये विवाद एक वीडियो को लेकर है जिसमें दीपिका की आवाज में महिलाओं के बेबाक ख्याल और उनकी ख्वाहिशों को दर्शाया गया है।
in social sites many persons not like deepika s my choise video


वीडियो में महिलाओं की अपनी मर्जी को बताया गया है। मर्जी के नाम पर जो बातें इस वीडियो में कही गई है उसपर लोगों की अलग-अलग राय है। बॉलीवुड का बड़ा धरा इसके सपोर्ट में है तो वहीं कुछ लोगों ने सवाल उठाए हैं।




बेहद बोल्ड, बिंदास, बेबाक, दीपिका पादुकोण भारत की नारी की मर्जी बुलंद आवाज में बता रही हैं। नारी की आजादी, उसकी ख्वाहिश, इच्छा, ,पसंद और जिंदगी जीने की शर्तें गिना रहीं हैं। कुछ लोगों को दीपिका ये मर्जी अखर रही है। लाइक्स, कमेंट के बाद सामाजिक दायरे और नैतिक मूल्यों की दलीलें दी जा रहीं हैं।

दीपिका के अलग अंदाज भरे इस वीडियो में कही कुछ बातों पर बवाल मच गया है। सोशल मीडिया में बाकायदा जंग छिड़ी है। तकरीरें हो रही है, बड़ी-बड़ी हस्तियां राय दे रहीं हैं। कोई पक्ष में खड़ा है तो कोई घोर विरोध पर उतारू है। वैसे दीपिका की इन बातों का बॉलीवुड में जोर-शोर से समर्थन हो रहा है।




2 मिनट का वीडियो वोग मैगजीन ने तैयार करवाया। वीडियो में कुल 99 महिलाएं हैं। दीपिका पादुकोण के साथ इस वीडियो में जोया अख्तर, अधूना अख्तर, निमरत कौर, अनुपमा चोपड़ा जैसी कई नामी चेहरे भी शामिल हैं। लेकिन आवाज सिर्फ दीपिका पादुकोण की है।




रिलीज के 48 घंटे के भीतर ये वीडियो वॉयरल हो गया। अब तक यूट्यूब पर 43 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे देखा, 25 हजार से ज्यादा ने पसंद किया तो 10 हजार इसे नापसंद भी कर रहे हैं। लोगअब इसके विपक्ष में उतर आएं है दीपिका पर तरह तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें