शुक्रवार, 24 अप्रैल 2015

बाड़मेर एनीमिया के विरुद्ध अभियान माँ का पटौदी से डॉ बिष्ट ने किया आगाज़

बाड़मेर  एनीमिया के विरुद्ध अभियान माँ का पटौदी से डॉ बिष्ट ने किया आगाज़ 


बाड़मेर गर्भवती महिलाओ में खून की कमी के साथ कमज़ोरी के मद्देनज़र स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को अनीमिया के विरुद्ध अभियान माँ का आगाज़ स्वास्थ्य केंद्र पटौदी से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुनील कुमार बिष्ट ने आगाज़ किया ,बिष्ट ने शुक्रवार को स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिलाओ को सुसूक्रोज का टीका लगा अभियान का आगाज़ किया। 

डॉ बिष्ट ने बताया की गर्भवती महिलाओ में खून की कमी को दूर करने के लिए जिले भर में एनीमिया के विरुद्ध अभियान माँ शुरू किया गया ,इस अभियान के तहत जिले भर की 274 गर्भवती महिलाओ को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर सुक्रोज के टीके लगाये जाएंगे तथा आयरन की टेबलेट वितरित की जायेगी ,उन्होंने बताया की जिले के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रो पर अभियान के तहत गर्भवती महिलाओ को टीके लगाये जाएंगे ,अभियान के पहले दिन पटौदी में 24 गर्भवती महिलाओ को सुक्रोज के टीके लगाये गए ,

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें