मंगलवार, 17 मार्च 2015

दो किलो अफीम बरामद, एक युवक गिरफ्तार

दो किलो अफीम बरामद, एक युवक गिरफ्तार

जोधपुर। सूरसागर थाना पुलिस ने एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर से दो किलो सौ ग्राम अफीम बरामद कर उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया है। पुलिस के अनुसार तस्कर प्रेम विष्नोई मूलतयः जोलयानी हाल सूरसागर के भोजावतों का बास का निवासी है।


police-nabs-2-kg-weed-arrests-one-smuggler-48304


पुलिस ने तस्कर से 10-10 ग्राम की दो सौ दस अफीम की पुड़िया बरामद की जिसे वह स्थानीय स्तर पर सप्लाई करता था। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि यह अफीम मध्यप्रदेष के मंदसौर से खरीद कर लाया हैं।पुलिस के अनुसार आरोपी का पिता हुकमाराम विष्नोई को पांच वर्ष पूर्व पंजाब पुलिस ने पन्द्रह किलो अफीम के दूध के साथ पकड़ा था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तस्कर से संबंधित आगे जांच शुरु कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें