शनिवार, 24 जनवरी 2015

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय टीम का SMS अस्पताल में औचक निरिक्षण

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय टीम का SMS अस्पताल में औचक निरिक्षण


जयपुर| प्रदेश में लगातार स्वाइन फ्लू से हो रही मौतों को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तीन सदस्य टीम ने स्वाइन फ्लू के उपचार व्यवस्था की जांच के लिए जयपुर के SMS अस्पताल में औचक निरिक्षण किया| केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग के एडीजी डॉ. एन एस धर्म सट्टू, केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग से ज्वॉइन सेक्रेट्री डॉ. सोमनाथ कर्मकार और केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ​से ज्वॉइन सेक्रेट्री डॉ. एस के जैन की इस टीम ने इसके बाद स्वास्थय भवन में चिकित्सा अधिकारियों से स्वाइन फ्लू से हो रही मौतों और उसके उपचार के संबंध में मंत्रणा की|

central-health-department-investigates-sms-hospital

स्वास्थ्य विभाग सहित चिकित्सा अधिकारियों को लताड़ लगाते हुए उपचार व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए| वहीं चिकित्सा अधिकारियों ने स्वाइन फ्लू के उपचार के लिए 1 हजार एन 95 मास्क, 1 लाख थ्री लेयर मास्क सहित 1000 पीपी सूट की मांग की| जिस पर केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय की टीम ने व्यवस्था के निर्देश दिए| वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की​ टीम ने स्वाइन फ्लू से हो रही मौतों के बाद एक रिपोर्ट तैयार की, जिसके अनुसार प्रदेश में 294 लोगों के स्वाइन फ्लू के सेम्पल टेस्ट लिए गए, जिसमें 77 लोगों के टेस्ट पॉजिटिव और 217 लोगों का टेस्ट नेगेटिव रहा| वहीं रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू से प्रदेश में 21 लोगों की मौत होना दर्शाया गया|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें