रविवार, 4 जनवरी 2015

नशीला पदार्थ सुंघा कर दिल्ली की लड़की से दुष्कर्म

नशीला पदार्थ सुंघा कर दिल्ली की लड़की से दुष्कर्म
दौसा| दिल्ली से अपने नानी के राजाहेडा नादोती आई 18 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है| महिला थाने में मामला दर्ज कराने आई लड़की का कहना है कि 26 दिसम्बर को दिल्ली से दौसा स्टेशन पर आकर उतरी। वहां पर उसकी नानी के पास में रहने बाला सुनील बैरवा उसको घर पर छोड़ने की कहकर गाड़ी में बैठाकर ले गया।
delhi-girl-made-to-smell-poisonous-substance-and-then-raped

रस्ते में सुनील ने पीड़िता को नशीला पदार्थ सुंघा दिया और होश ना रहने पर वह उसे कोई सुनसान जगह पर ले गया। वही सुनील ने उसके साथ बारी बारी से दुस्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बनाई|

अब सुनील उसी अश्लील वीडियो के नाम पर डराता रहता था| पीड़िता ने बताया की सुनील कहता था कि यदि इस मामले के बारे में किसी को बताया तो यह वीडियो को बाजार में फैला देगा। इससे भयभीत होकर पीड़िता ने इसके बारे अपने घरवालों को बताया और घर वालों के साथ मिल्कल महिला थाने में मामला दर्ज करवाया|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें