शनिवार, 1 नवंबर 2014

राजे मंत्रिमंडल में फिर फेरबदल, कई मंत्रियों के बदले विभाग

जयपुर। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों में फेरबदल तीसरे दिन भी जारी रहा। राज्य सरकार ने गुरूवार को फिर कई मंत्रियों के विभाग बदल दिए।

कालीचरण सराफ को दो नए विभागों (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और सैनिक कल्याण विभाग) की जिम्मेदारी और सौंप दी है।
kalicharan saraf  taken to two new department

वहीं, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने केबिनेट मंत्री राजेंद्र राठौड़ और राज्यमंत्री अर्जुनलाल को सौंपा मंत्रिमंडल सचिवालय वापस अपने पास ले लिया है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा 28 अक्टूबर को किया गया था, अगले दिन फिर फेरबदल हुआ।

इन्हें नई जिम्मेदारी

राजेंद्र राठौड़
आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा पद्घति
राजपाल सिंह शेखावत
स्वायत्त शासन एवं आवासन विभाग
अमराराम से छीने विभाग
सैनिक कल्याण, जयपुर शहर पुर्नवास और पुन: बंदोबस्त विभाग -

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें