शनिवार, 15 नवंबर 2014

पुलिस उपनिरीक्षक ने की महिला अफसर से छेड़छाड़



सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के शहर कोतवाली में पदस्थ पुलिस उपनिरीक्षक चंद्रशेखर कुशवाहा को अपने ही समकक्ष एक महिला पुलिस अधिकारी से छेड़छाड़ करने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया।




पुलिस के अनुसार शहर कोतवाली में पदस्थ पुलिस उपनिरीक्षक चंद्रशेखर कुशवाहा 14 नवंबर की रात्रि छापारा थाने में पदस्थ महिला उपनिरीक्षक के घर में घुस गया और उससे ज्यादती करने का प्रयास किया।
man police officer sentenced jailed for sexually abused or harassing lady police officer


इसकी शिकायत छापारा थाने की उपनिरीक्षक ने थाने में दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने आज आरोपी उपनिरीक्षक चंद्रशेखर को छेड़छाड़ एवं एससी एसटी एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।




बताया गया कि पूर्व में भी इस महिला उपनिरीक्षक को उक्त आरोपी द्वारा परेशान किया जाता रहा है जिसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों को पीडिता द्वारा की जाती रही है। ये दोनों उपनिरीक्षक एक ही बैच के है और पदस्थापना के बाद सिवनी जिले में पदस्थ है। ...

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें