रविवार, 2 नवंबर 2014

बाड़मेर तीन साल बाद शहर की सुध लेने कलेक्टर जनता के बीच पहुंचे

बाड़मेर तीन साल बाद शहर की सुध लेने कलेक्टर जनता के बीच पहुंचे 



लो बाड़मेर वासियों के लिए आई राहत भरी खबर। लम्बे अरसे बाद शहर की सुध लेने जिला कलेक्टर आम जन की समस्याओ से हो रहे हे रूबरू। जनता और प्रशासन के बीच तीन साल से बढ़ी खाई पाटने की शुरुआत। नव नियुक्त जिला कलेक्टर मधुसुदन शर्मा शहर के हालातो से हो रहे रूबरू। 

बाड़मेर का दुर्भाग्य रहा था की पिछले तीन सालो तक जिला कलेक्टर के पद के प्रति किसी आम जन को मोह नहीं रहा ,तत्कालीन जिला कलेक्टर भानु प्रकाश एटूरू एकांत स्वाभाव के होने के कारन लोगो के बीच कभी नहीं गए ,लोग अपनी आम और मूल बहुत सुविधाओ से निजात पाने की उम्मीदे खो चुके थे ,नगर परिषद की बदहाली के चलते  खुद गया ,गन्दगी के ढेर लग गए ,बाड़मेर शहर के सौन्दर्यकरण को दाग लगते रहे ,आम जनता भी इसकी  इसकी आदि हो गयी  ,जिला प्रशासन और जनता के बीच   दूरिया बढ़ती गयी ,

शनिवार को पदभार ग्रहण के साथ नए जिला कलेक्टर मधुसूदन शर्मा ने आम जनता की अपेक्षाओं को फिर पंख लगा दिए ,उन्होंने स्पष्ट कहा की जनता की सेवा उनका ध्येय हैं ,रविवार को नए कलेक्टर शहर की सुध लेने आम जन के बीच पहुँच गए ,जिले  कलेक्टर को शहर की वास्तविक स्थति से रूबरू होना जरिरि हैं ,आसपास का ध्यान रखने वाला ही जिले का ध्यान रख पायेगा ,आम जन नए कलेक्टर को लेकर न केवल उत्साहित हे अपितु नै अपेक्षाए भी उनसे बंधी हैं ,

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें