रविवार, 14 सितंबर 2014

जोधपुर में हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी आग

जोधपुर। जोधपुर में रविवार को एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में अचानक आग लग गई।fire in handicraft factory in jodhpur
आग लगने से फैक्ट्री के आसपास अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर दमकल की 5 गाडियां पहुंची और आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत की।

जानकारी के अनुसार जोधपुर के बोरानाड़ा क्षेत्र में सेक्टर पांच में एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री है।

फै क्ट्री में रविवार को अचानक आग लग गई। आग लगने से लाखों रूपए का सामान जलकर राख हो गया।

आग की सूचना पर मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाडियां पहुंची।

फायर ब्रिगेड की तकरीबन 5 गाडियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है। - 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें