बुधवार, 13 अगस्त 2014

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम को महिला ने मारी चप्पल

नागपुर। महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में विकास कार्यक्रमों की जानकारी लेने पहुंचे राज्य के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की फजीहत हो गई। उन्हें चामोर्शी में एक महिला ने चप्पल मार दी। maharashtra woman hurls slipper at deputy cm ajit pawar
सूत्रों के मुताबिक महिला विदर्भ को अलग राज्य बनाने की मांग कर रही थी। हालांकि पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। उसका नाम रंजना गोरखे है।

चामोर्शी के थानेदार एएन घोडे ने बताया कि मंगलवार को राज्य के उप मुख्यमंत्री दोपहर को नक्सलग्रस्त गढ़चिरोली जिले में विकास कार्यो का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। उप मुख्यमंत्री का स्वागत करने रंजना गोरखे मंच पर आई और उन्हें पुष्पाहार पहनाया।

इसके बाद चप्पल निकाल कर पिटाई शुरू कर दी। इससे मंच पर खलबली मच गई। इसके बाद जय विदर्भ कानारे लगाना शुरू कर दिया। महिला को पुलिस ने तत्काल हिरासत में ले लिया। इस घटना के बाद उप मुख्यमंत्री कार्यक्रम छोड़कर चले गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें