बुधवार, 13 अगस्त 2014

मुंबई।शादी का ऑफर ठुकराया तो लड़की को चाकुओं से गोदा

मुंबई। पूर्वी उपनगर विक्रोली के टैगोर नगर में अभिभावकों द्वारा विवाह के प्रस्ताव को नामंजूर करने के बाद एक किशोरी लड़की की चाकू से हत्या कर दी गई। minor girl murdered by jilted lover in mumbai
पुलिस सूत्रों के अनुसार 23 वर्षीय हसन शेख ने 17 वर्षीय अफसाना शेख के साथ विवाह का प्रस्ताव उसके अभिभावकों के समक्ष रखा था जिसे खारिज कर दिया गया था इसलिए शुक्रवार को आरोपी ने लड़की की हत्या कर दी। अफसाना विक्रोली के मार्ग पर चल रही थी तभी आरोपी ने अफसाना पर चाकू से कई हमले किए।

अफसाना को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमला करने के पूर्व आरोपी लड़की से बात करना चाहा था लेकिन लड़की ने उससे बात करने से इनकार कर दिया तो गुस्से में आरोपी ने लड़की के गले और पीठ पर चाकू से हमला कर भागने लगा जिसे जनता ने धर दबोच और पुलिस के हवाले कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें