रविवार, 6 जुलाई 2014

"हरियाणा के सभी कुंवारों की बिहार की लड़कियों से शादी करवा देंगे" -



गुड़गांव। भाजपा नेता और किसान मोर्चो के अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने यह बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है कि पार्टी हरियाणा के कुंवारे लड़कों की बिहार की लड़कियों से शादी करवा देगी। निरवाना में शुक्रवार को किसान महासम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बयान दिया।
BJP leader gives controversial statement in Haryana, promises brides from Bihar
हरियाणा में रहने वाले पूर्वाचल के लोगों ने बयान की निंदा करते हुए धनखड़ को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा है। धनखड़ ने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो पार्टी बिहार से लड़कियां लाकर हरियाणा के सभी पुरूषों की शादी करवा देगी। जब पूर्वाचल के समूहों ने विरोध प्रदर्शन की धमकी दी तो धनखड़ ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है।

बकौल धनखड़ मीडिया ने मेरे बयान को गलत अर्थ में पेश किया गया है। हम चाहते हैं कि बिहार के गरीब क्षेत्रों से तस्करी के जरिए हरियाणा लाई जाने वाली लड़कियों को सुरक्षा और सम्मान दिया जाए। यहां के लड़कों से शादी करवाकर उन्हें सही तरीके से पुनर्वासित किया जाए। पूर्वाचल एकता मंच ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस की और कहा कि अगर धनखड़ ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

मंच के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि धनखड़ ने सिर्फ बिहार का जिक्र किया लेकिन यह पश्चिम बंगाल,ओडिशा सहित कई अन्य राज्यों में होता है। हमने लोकसभा चुनाव भाजपा को वोट दिया था। हमें यही अच्छे दिन देखने थे। हरियाणा में लड़कों की तुलना में लड़कियों की संख्या सबसे कम है। 2011 के आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा में 1000 पुरूषों पर महिलाओं की संख्या 879 है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें