गुरुवार, 24 जुलाई 2014

मुंबई।मुंबई के डीआईजी ने मॉडल से किया रेप, एफआईआर दर्ज

मुंबई। एक मॉडल ने मुंबई के वरिष्ठ आईपीएस ऑफिसर पर रेप का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर आरोपी ऑफिसर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।mumbai model accuses senior ips officer of rape
पीडित युवती ने डीआईजी सुनील पारासकर पर पिछले साल उससे रेप करने का अरोप लगाया है। तब वह अतिरिक्त पुलिस आयुक्त थे।

वह इस समय पुलिस मुख्यालय में नागरिक अधिकार सुरक्षा ईकाई में डीआईजी हैं।

मॉडल का आरोप है कि पारासकर ने उससे कई मौकों पर रेप किया है। एक बार उन्होंने एक होटल में भी उसका रेप किया था।

पीडिता की शिकायत पर मुंबई के पुलिस आयुक्त राकेश मारिया ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

सूत्रों का कहना है कि डीआईजी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। यह मामला बडे पुलिस अधिकारी से जुड़ा होने के कारण पुलिस इसे बड़ी सावधानी से ले रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें