रविवार, 13 अप्रैल 2014

जसवंत सिंह की पनोधरी राय में आम सभा


जसवंत सिंह की पनोधरी राय में आम सभा Displaying unnamed (1).jpg

जैसलमेर संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह ने कहा की क्षेत्र की जनता ने जो मान सम्मान और अपनापन दिया उसे जिंदगी भर नहीं भूल पाउँगा ,जसवंत सिंह शनिवार को पनोधरराय में माताजी के मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना करने के बाद आयोजित आम सभा को सम्बोधित कर रहे थे ,उन्होंने कहा की राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हर हाल में मुझे रोकना चाहती हैं जिसके लिए उन्होंने पूरी सरकारी मश्गिनरी लगा दी हैं ,उन्होंने कहा की मेरे साथ आये कार्यकर्ताओ पर दबाव बनाया जा रहा हैं डराया धमकाया जा रहा हैं ,उन्होंने कहा की भाजपा अपने सिद्धांतो से भटक गयी हैं। भाजपा के मूल कार्यकर्ताओ का अपमान सहन नहीं किया जाएगा ,उन्होंने आरोप लगाया की गन्दी राजनीती का खेल उनके परिवार के साथ खेला जा रहा हैं उनके पुत्र मानवेन्द्र सिंह को अकारण निलंबित किया ,उन्होंने कहा की क्षेत्र की जनता मेरे साथ हैं ,जनता की भावनाओ को कुचला नहीं जा सकता ,उन्होंने आरोप लगाया की वसुंधरा राजे भाजपा का नुक्सान करने में लगी हैं ,उन्हें जनता रोके नहीं तो देश किस दिशा में जाएगा पता नहीं ,सभा को खेमेन्द्र सिंह जाम ,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नाथू सिंह दोहट ,तारेंद्र सिंह झींझनियाली ,गोपाल सिंह तेजपाला ,गोविन्द सिंह कुंडा सहित कई वक्ताओं ने सभा को सम्बोधित किया ,इससे पहले जसवंत सिंह का पनोधर राय पहुँचाने पर भव्य स्वागत किया गया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें