शुक्रवार, 11 अप्रैल 2014

जसवंत सिंह ने कहा जनता के साथ खड़ा रहूँगा सुख दुःख में





जसवंत सिंह ने कहा जनता के साथ खड़ा रहूँगा सुख दुःख में

विशाला में उमड़ा जन सैलाब ,

बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र बाड़मेर से निर्दलीय प्रत्यासी पूर्व वित्त विदेश मंत्री जसवंत सिंह ने कहा की बाड़मेर की जनता का मैं ऋणी हो गया हूँ आपने जो मान सम्मान और इज़्ज़त बक्शी आपका तहे दिल से शुक्र गुजार हूँ। जसवंत सिंह बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र के गंवाई कसबे विशाला में बड़ी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। जसवंत सिंह को को सुनाने उनके समर्थक हज़ारों की तादाद में विशाला पहुंचे। सभा में पहुंचे लोग उत्साह से लबरेज थे ,जसवंत सिंह के विशाला पहुँचाने पर जसवंत सिंह का लोगो ने इक्यावन किलो के पुष्पहार पहना कर स्वागत किया ,विशाला की और से सरपंच बलवंत सिंह भाटी ने साफा पहनकर इस्तकबाल किया। जसवंत सिंह सभा में समर्थको की उपस्थिति देखा काफी खुश लग रहे थे। जसवंत सिंह ने भादरेश और चुली में भी सभाओं को सम्बोधित किया
सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की पार्टी ने मेरा दमन जरूर छोड़ा मगर मेरे लोगो ने जिस तरह मेरा साथ दिया मैं नतमस्तक हूँ। उन्होंने कहा की राज्य की मुखिया महारानी अब मेरे परिवार के पीछे पड़ी हैं ,मेरे कार्यकर्ताओ को परेशान किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा की संकट की घडी हैं हिम्मत मत हराना। आपका उत्साह मेरा हौंसला बढ़ता हैं। यह उत्साह सतरह अप्रैल तक बने रखे। उन्होंने कहा की मैं आपके सुख दुःख का भागिदार हूँ। आपकी सेवा में खड़ा रहूंगा। जसवंत सिंह अपने भाषण के दौरान भावुक हो गए ,उन्होंने स्पष्ट कहा की आप मुझे दिल्ली जीता कर भेज दो बाकी मैं कर लूंगा। जसवंत सिंह ने कहा की आपकी समस्याओं से मैं वाकिफ हूँ ,क्षेत्र के विकास का वादा करता हूँ। उन्होंने कहा की भाजपा ने जो किया आपको पता हैं ,उनके द्वारा किये अपमान का चुकारा करणा जरुरी हैं। जसवंत सिंह ने कहा की यह मेरा इस क्षेत्र से पहला और अंतिम चुनाव हैं। आपके विशवास का कायल हूँ। आप मेरे पर भरोसा रखे। सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्वरुप सिंह राठोड ने कहा की भाजपा की नीति और नियत में फर्क आ गया हैं ,उन्होंने कहा की जिस व्यक्ति ने अपनी पूरी उम्र भाजपा को उसके साथ सही नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया की सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग हो रहा वाही कार्यकर्ताओ पर दबाव बनाया जा रहा हैं ,उन्होंने कहा की सरकार ने जसवंत सिंह के लिए पूरी सरकार यही बिठा दी हैं। मगर वो जनता को कैसे रोकेंगे जिनके दिलो में जसवंत सिंह बस्ते हैं। सभा को युसूफ खान शेर अली ,बलराम प्रजापत ,राम सिंह बोथिया ,रिडमल सिंह दांता ,अशरफ अली ,तेजदां चारण,सहित कई वक्ताओं ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर मौलवी हनीफ गड़ीसर ,दुरजन सिंह ,हत्थे सिंह ,हिन्दू सिंह ,गौतम चंद जैन ,मोहिब खान ,हाजी रहमतुल्लाह ,अर्जुन प्रजापत सहित सेकड़ो जसवंत समर्थक उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें