अजमेर शरीफ में चादर चढ़ाएंगी हिना
नई दिल्ली। पाकिस्तान की विदेश मंत्री हीना रब्बानी खार गुरूवार को अजमेर शरीफ की यात्रा करेंगी। अजमेर शरीफ की यह उनकी पहली यात्रा होगी। उच्च पदस्थ पाकिस्तानी सूत्रों के अनुसार हिना पहले जयपुर जाएंगी जहां से वे अजमेर शरीफ जाकर चादर चढ़ाएंगी। अजमेर से वे जयपुर होती हुई स्वदेश लौट जाएंगी।
सूत्रों के अनुसार हिना ने भारत यात्रा से पूर्व दिल्ली की जामा मस्जिद में नमाज अता करने की भी इच्छा व्यक्त की थी जिसके बाद वहां आवश्यक प्रबंध कर लिए गए थे लेकिन अब उनका जामा मस्जिद जाने का कोई कार्यक्रम नहीं है। अलबत्ता वे अजमेर शरीफ जाएंगी। हिना एक उच्चस्तरीय शिष्टमंडल के साथ विदेश मंत्री स्तर की बातचीत के लिए मंगलवार को भारत पहुंची थीं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें