रविवार, 10 जुलाई 2011

उड़ने वाली कार को लाइसेंस मिल गया

वॉशिंगटन लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उड़ने वाली कार को लाइसेंस मिल गया है। अमेरिका के नेशनल हाइवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन ने टैराफ्यूजिया की ट्रांजिशन कार को आधिकारिक तौर पर लाइसेंस दे दिया है।
फरारी जितनी कीमत
इस कार की कीमत दो लाख डॉलर (88.64 लाख रुपए) होगी। यह कीमत फरारी के बराबर है। इस कार को ऑनलाइन भी बुक किया जा सकता है। बस इसके लिए 10,000 डॉलर चुकाने होंगे। 2012 तक यह कार बाजार में उपलब्ध हो जाएगी।
जमीन पर रफ्तार 104 किमी/घंटा
लंबाई - 19 फुट , चौड़ाई- विंग्स खुले होने पर 27 फुट, विंग्स फोल्ड होने पर 5 फुट 6 इंच, गति- सड़क पर अधिकतम गति 104 किमी प्रति घंटा, हवा में अधिकतम गति 265 किमी प्रति घंटा, माइलेज कितना - एक बार टैंक फुल कराने पर 800 किमी।
क्यों है ये खास
> इसकी विंडस्क्रीन पॉलीकार्बन से बनी है। इस कारण पक्षियों के टकराने से इसे कोई नुकसान नहीं होगा।
> प्रशासन ने इस कार में भारी टायरों के इस्तेमाल की अनुमति दी है, जो कि आमतौर पर वाहनों को नहीं दी जाती है।> ड्राइवर बटन दबाकर इसे 30 सेकंड में टू-सीटर कार से विमान में तब्दील कर सकता है।
> कार को टेकआफ के लिए 1700 फुट लंबी रोड की जरूरत होती है।
> इस कार में गीयर स्टिक नहीं है, इसे रोड पर आम कारों की तरह ब्रेक, एक्सीलेटर पेडल व स्टीयरिंग व्हील से नियंत्रित किया जाता है।
> हवा में इसे स्टियरिंग व्हील के पास लगे जॉयस्टिक से नियंत्रित किया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें