मंगलवार, 19 जुलाई 2011

धोखे से महिला कांग्रेस नेता का बना लिया अश्लील विडियो

नई दिल्ली ।। एक केंद्रीय मंत्री की मेहमान के तौर पर दिल्ली आई एक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ भी ऐसा हो सकता है जनपथ स्थित वेस्टर्न कोर्ट ट्रांजिट हॉस्टल में वह अपने पति के साथ ठहरी थी। वहीं के एक कर्मचारी ने धोखे से पति के साथ महिला का विडियो बना लिया। संबंधित कर्मचारी को निकाल दिया गया है। 

अंग्रेजी अखबार मिड डे में छपी खबर के मुताबिक सुषमा (नाम बदला हुआ) कांग्रेस की राष्ट्रीय डेलीगेट के तौर पर आई थीं। यहां वह अपने पति के साथ एक कमरे में ठहरी थी। 10 जुलाई को यहीं का एक कर्मचारी मुकेश चांद पति के साथ उसके अंतरंग क्षणों को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहा था। 

सुषमा ने खटपट सुनी तो वह चौकन्नी हो गईं। उन्होंने देखा खिड़की से कोई उन्हें देख रहा है और मोबाइल से रिकॉर्ड भी कर रहा है। सुषमा ने तुरंत शोर मचाया और मुकेश को पकड़ लिया गया। मुकेश को काम से निकाल दिया गया है। इस मामले में 12 जुलाई को पुलिस में शिकायत भी दर्ज की गई है। 

इस बारे में संपर्क करने पर वेस्टर्न कोर्ट की ओर से कहा गया,'हमारे पास शिकायत आई है। मुकेश पर आरोप है कि वह महिला और उसके पति का विडियो तैयार कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।'

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें