रविवार, 17 जुलाई 2011

अवैध रिश्तों के शक में टीचर ने पत्नी को मार डाला

नोएडा ।। नोएडा के सेक्टर 11 में रहने वाले एक शख्स ने बीती रात अवैध रिश्तों के शक में कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के अनुसार प्रज्ञा की 2005 में शादी हुई थी। वह नोएडा सेक्टर 11 (के -31) में पति के साथ रहती थी। प्रज्ञा सेक्टर 5 स्थित एक फैशन डिजाइनिंग कंपनी में काम करती थी। पति दिल्ली के एक स्कूल में टीचर है। पति को प्रज्ञा पर अवैध रिश्ते रखने का शक था। 

पुलिस का कहना है कि शनिवार रात दोनों में उसी को लेकर कुछ झगड़ा हुआ जिसके बाद पति ने कूलर के तार से गला घोंटकर उसे मार डाला।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें