गुरुवार, 28 जुलाई 2011

ऑक्सफर्ड और कैंब्रिज में पढ़ने का मौका


यूके में पढ़ने के सपने देख रहे हैं तो आप उन स्कॉलरशिप्स का सहारा ले सकते हैं जो ब्रिटेन में विभिन्न यूनिवर्सिटियों द्वारा दी जा रही हैं। अगले सत्र के लिए दी जा रही इन स्कॉलरशिप्स में कुछ की डेडलाइन तो निकल चुकी हैं, लेकिन अब भी बहुत से स्कॉलरशिप्स हैं जिनके जरिए आप विलायती डिग्री का सपना पूरा कर सकते हैं।

ब्रिटेन में पढ़ाई और रिसर्च के लिए वैसे तो ढेरों प्रकार की स्कॉलरशिप और फेलोशिप दी जाती हैं। लेकिन कैंब्रिज और ऑक्सफर्ड की बात ही कुछ और है। इन प्रमुख यूनिवर्सिटियों के लिए मिलने वाली स्कॉलरशिप्स तो हैं ही, और भी तमाम स्कॉलरशिप्स हैं जिन्हें आप अपने कोर्स के हिसाब से चुन सकते हैं।

कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप्स के अलावा फिलहाल आप जिन फेमस स्कॉलरशिप्स के लिए ऐप्लिकेशन दे सकते हैं, वे हैं: रोड्स, डॉ. मनमोहन सिंह और चार्ल्स वैलेस इंडिया ट्रस्ट स्कॉलशिप्स।



रोड्स स्कॉलरशिप 
रोड्स स्कॉलशिप के जरिए चयनित स्टूडेंट्स को जहां ऑक्सफर्ड में सपने साकार करने का मौका मिलता है वहीं डॉ. मनमोहन सिंह स्कॉलरशिप के तहत कैंब्रिज के सेंट जोंस कॉलेज में रिसर्च का मौका मिलता है। इस साल भी आर्ट्स, साइंस, लॉ और मेडिसिन में फर्स्ट क्लास ऑनर्स डिग्री रखने वाले पांच इंडियन स्टूडेंट्स को ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी में स्कॉलरशिप के जरिए पढ़ने का मौका मिलेगा।

फाइनल इयर स्टूडेंट भी ऐप्लिकेशन दे सकते हैं। इसके लिए आवेदन कर रहे स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियां, जैसे: खेल, थिएटर और कम्युनिटी सर्विस आदि भी अहम होते हैं। ऐप्लिकेशन देने की अंतिम तारीख 31 जुलाई, 2011 है। इस संबंध में अधिक जानकारी वेबसाइट rhodesscholarships-india.com से ली जा सकती है।

डॉ. मनमोहन सिंह स्कॉलरशिप 
इंडियन पीएम के सम्मान में शुरू की गई यह स्कॉलरशिप ज्यादा पुरानी नहीं है। 2007 में ही इसकी शुरुआत की गई, लेकिन कुछ बरसों में यह प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप में शुमार है। इस स्कॉलरशिप के जरिए भारतीय स्टूडेंट्स को कई सब्जेक्ट्स में मौके मिलते हैं। सिलेक्टेड स्टूडेंट्स सेंट जोंस कॉलेज से साइंस, इकनॉमिक्स और सोशल साइंस में डॉक्टोरल डिग्री हासिल कर सकते हैं।

ऐप्लिकेशन देने का समय वैसे तो दिसंबर तक है, लेकिन अगर आप ब्रिटेन में पढ़ने को लेकर सीरियस हैं, तो अपने होमवर्क में अभी से जुट जाएं। डॉक्टोरल डिग्री में प्रोग्राम और उससे जुड़े गाइड की भी तलाश करनी होती है। सत्र सितंबर-अक्टूबर में शुरू होते हैं। ऐप्लिकेंट के लिए यहां भी पढ़ाई के अलावा कई चीजें देखी जाती हैं जैसे लीडरशिप क्वॉलिटी वगैरह।

ऐप्लिकेशन सीधे कॉलेज में भेजना होता है। सफल ऐप्लिकेंट्स को फेलोशिप भी कॉलेज ही देता है। इंटरव्यू आमतौर पर फरवरी-मार्च में होते हैं और सफल कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा अप्रैल के आसपास की जाती है। इसके लिए ऐप्लिकेशन दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक दिए जा सकते हैं। स्कॉलशिप के रूप में एकेडमिक फीस, हवाई खर्च वगैरह शामिल है। इस स्कॉलशिप के लिए स्टूडेंट्स का पीजी होना जरूरी है। चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू अहम है। चुनिंदा स्टूडेंट्स को ही इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।

चार्ल्स वैलेस इंडिया ट्रस्ट स्कॉलरशिप्स 
ब्रिटेन के लिए आर्ट्स और हेरिटेज कंजर्वेशन के लिए दिए जाने वाले चार्ल्स वैलेस इंडिया ट्रस्ट स्कॉलरशिप्स/अवॉर्ड के लिए भी ऐप्लिकेशन मंगाए जा रहे हैं। इस ट्रस्ट के द्वारा कई प्रकार के स्कॉलरशिप दिए जाते हैं। जैसे: लॉंग टर्म अवॉर्ड्स इन द आर्ट्स एंड हेरिटेज कंजर्वेशन, विजिटिंग फेलोशिप, ट्रांसलेटर फेलोशिप और शॉर्ट टर्म रिसर्च ऐंड प्रोफेशनल विजिट वगैरह। लेकिन कोई भी एक साल से ज्यादा समय के लिए नहीं होता है। आपको स्कॉलरशिप आपने हिसाब से चुननी होगी। जैसे ट्रांसलेटर फेलोशिप को लें। यह फेलोशिप दो महीने की अवधि के लिए होता है। कोई अपर एज लिमिट भी नहीं है। सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। लांग टर्म अवॉर्ड सबसे अहम है और यह हर साल अधिकतम 10 व्यक्तियों को दिया जाता है। इसके लिए इस साल शुक्रवार 25 नवंबर तक नजदीकी ब्रिटिश काउंसिल में आवेदन किए जा सकते हैं।

एमर्जिंग मार्केट स्कॉलशिप्स 
आप एमबीए या इकनॉमिक्स में कोर्स करना चाहते हैं तो एलएसबीएफ (लंदन स्कूल ऑफ बिजनेस एंड फाइनेंस) द्वारा भी कई प्रकार के स्कॉलशिप्स ऑफर किए जाते हैं। इसे एमर्जिंग मार्केट स्कॉलशिप्स के नाम से जाना जाता है। जैसे: ओरेकल कैपिटल स्कॉलशिप, द डाइवर्सिटी स्कॉलरशिप, द विमन इन बिजनेस स्कॉलशिप और द एंटरप्रेनरशिप स्कॉलरशिप। जाने से पहले की औपचारिकताओं, वीजा और यात्रा व्यवस्था में ब्रिटिश काउंसिल स्टूडेंट्स की मदद करती है। इन स्कॉलशिप की जानकारी आप ब्रिटिश काउंसिल से भी ले सकते हैं। वेबलिंक है:www.britishcouncil.org/india-scholarships 

ब्रिटेन के लिए अन्य स्कॉलशिप्स की लिस्ट में से आप अपनी उपयोगिता चुन सकते हैं। याद रहे कि तमाम स्कॉलरशिप्स की प्रक्रिया में लंबा समय लगता है। इस साल हो रहे आवेदन 2012-13 सेशन के लिए हैं।

लिस्ट:

द गोवा एजुकेशन ट्रस्ट स्कॉलशिप्स : यह खास तौर से गोवा के स्टूडेंट्स के लिए है। इसे 2010 में शुरू किया गया था।

न्यूटन इंटरनेशनल फेलोशिप : इसके तहत दो साल तक के लिए पोस्ट डॉक्टोरल रिसर्च का मौका मिलता है।
डॉ. डीसी पवाते मेमोरियल फेलोशिप इन कैंब्रिज : इसके तहत तीन लोगों को विजिटिंग फेलोशिप चार महीने की अवधि के लिए मिलती है।
द ग्रेजुएट स्कॉलरशिप्स एट एलएसई : यह स्कॉलरशिप मास्टर्स प्रोग्राम के लिए दी जाती है।
स्कॉल स्कॉलर फॉर द ऑक्सफर्ड एमबीए
यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल स्कॉलरशिप्स
यूनिवर्सिटी ऑफ मैनटेस्टर स्कॉलरशिप्स
एरासमस मुंड स्कॉलरशिप्स
पोस्ट ग्रैजुएट लीगल स्कॉलरशिप एट वारविक लॉ स्कूल
गेट्स कैंब्रिज स्कॉलरशिप्स
ऑक्सफर्ड सेंटर फॉर इस्लामिक स्टडीज स्कॉलरशिप्स
यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो: स्कॉलरशिप्स फॉर ग्रैजुएट स्कूल ऑफ मेडिसिन
यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स इन लंदन स्कॉलरशिप्स
द किंग्स कॉलेज लंदन स्कॉलरशिप्स 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें