शुक्रवार, 3 जून 2011

महिलाओं का सशक्तिकरण हमारा लक्ष्य: सोनिया गांधी


राजस्थान के हाई प्रोफाइल दौरे पर यूपीए चेयरपर्सन अध्यक्ष सोनिया गांधी, बांसवाड़ा में आम सभा को किया संबोधित


महिलाओं का सशक्तिकरण हमारा लक्ष्य: सोनिया गांधी

बांसवाडा. यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी शुक्रवार को राजस्थान के वागड़ क्षेत्र में अपने हाई प्रोफाइल दौरे पर थीं। यहां आते ही उन्होंने बांसवाड़ा को तीन सौगात दी। सुबह डूंगरपुर, बांसवाड़ा पहुंचकर उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका विकास मिशन का आगाज किया। डूंगरपुर में रतलाम, बांसवाड़ा व डूंगरपुर रेल लाइन का शिलान्यास और मुख्यमंत्री ग्रामीण बीपीएल आवास योजना की शुरुआत की।


इस अवसर पर सोनिया गांधी ने आजीविका मिशन को महिला सशक्तीकरण के लिए अहम बताते हुए कहा कि देश में अब तक दस से पंद्रह सदस्यों वाले दस लाख स्वयं सहायता समूह काम कर रहे हैं। अब इनसे सात करोड़ लोगों को जोडऩे का लक्ष्य है। आजीविका मिशन से महिलाओं की स्थिति सुधरेगी और बदलाव आएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी केंद्र सरकार द्वारा राज्य को दी जा रही मदद के लिए सोनिया गांधी आभार जताया।

सरकार और प्रशासन में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी


सोनिया गांधी ने बांसवाड़ा के कॉलेज मैदान में विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को अधिक सशक्त बनाने के लिए अब सरकार और प्रशासन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इससे प्रशासन की भी जवाबदेही बढ़ेगी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा, डॉ.. सीपी जोशी, सचिन पायलट सहित राज्य के अधिकांश मंत्री और विधायक सभा में उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें