रविवार, 19 जून 2011

अमेरिकी सैलानियों ने की धोरों की सफाई


अमेरिकी सैलानियों ने की धोरों की सफाई

जैसलमेर स्वर्णनगरी भ्रमण पर आने वाले सैलानी सम के मखमली धोरों पर बिखरे कचरे से आहत होकर शनिवार सुबह खुद ही सफाई में जुट गए। यूएसए से आए सैलानियों ने सुबह चार घंटे सम के धोरों पर श्रमदान कर 50 बैग से भी ज्यादा कचरा एकत्रित किया। यही नहीं सैलानियों ने एकत्रित कचरे को शहर लाकर उसका निस्तारण किया।

धोरों पर बिखरा कचरा देखकर अमेरिका के नागरिक चेस टाइबोट, डीना टाइबोट, एलेक्स पेडिगो और केली ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप का मानस बनाया। स्थानीय लोगों व पर्यटकों को जागरूक करने के उद्देश्य से ये सभी सुबह 5 बजे से ही श्रमदान में जुट गए। सैलानियों का उत्साह देख स्थानीय होटल व्यवसायी गाजी खान, पुणे निवासी निखिल सिंदे व अपूर्व गुर्जर भी उनके साथ हो लिए। इन सभी ने करीब चार घंटे में 50 बैग से ज्यादा कचरा एकत्रित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें