सोमवार, 20 जून 2011

दिल्ली में गैंगरेप,

नई दिल्ली. महिलाओं के खिलाफ अपराध का सिलसिला थम नहीं रहा है। सबसे ज़्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में गैंगरेप का मामला सामने आया है।
 दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली के थाना नजफगढ़ क्षेत्र में चलती कार में एक युवती से बलात्कार हुआ है। हालांकि इस मामले में अभी तक थानाध्यक्ष से लेकर पुलिस उपायुक्त तक चुप्पी साधे हुए है। मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हो गई है।
पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर की रहने वाली युवती की शिकायत पर पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
उधर, उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों में रेप से जुड़ी पांच घटनाएं सामने आई हैं। ताजा मामला फिरोजाबाद जिले का है जहां एक 12 साल की बच्‍ची को दो लोगों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। राज्‍य में पिछले दिनों अपराध की बढ़ती घटनाओं पर राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने यूपी की सत्‍तारुढ़ बसपा सरकार पर अपराधियों की मदद करने का आरोप लगाया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें