शुक्रवार, 17 जून 2011

महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार


तेहरान.ईरान में महिलाओं पर कट्टरपंथियों के बढ़ते यौन आक्रमणों से देश में महिला अधिकारों के लिए काम करने वाले लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है।ईरान के इस्फ़हान शहर में पिछले महीने एक निजी पार्टी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया और महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार किया।
इस घटना के एक सप्ताह बाद एक दूसरे शहर, धार्मिक महत्त्व के शहर मशद में कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक छात्रा के ऊपर हमला कर उसके साथ बलात्कार किया। ये घटना एक विश्वविद्यालय परिसर में घटी जहाँ काफ़ी पहरा रहा करता है।
दोनो ही घटनाओं में अधिकारियों ने पीड़ित महिलाओं पर दोषारोपण किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं ग़ैर इस्लामी तरीक़े से व्यवहार कर रही थीं और उन्होंने ठीक ढंग से हिजाब नहीं पहना था।इन चर्चित मामलों में अधिकारियों के महिलाओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणियों से महिला अधिकारों के लिए काम करने वाले बेहद नाराज़ हैं।
ये घटनाएँ पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई हैं। हर तरफ़ लोग इस तरह की घटनाओं के कारण और निदान के सही तरीकों पर बहस कर रहे है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें