बुधवार, 8 जून 2011

डॉ. चंद्रभान बने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

डॉ. चंद्रभान बने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष 
 

नई दिल्ली। कांग्रेस आला कमान ने डॉ. चंद्रभान को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त करने की बुधवार को घोषणा की।

पार्टी महासचिव जर्नादन द्विवेदी की घोषणा के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष ने डॉ. चंद्रभान को तत्काल प्रभाव से पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। डॉ. चंद्रभान की नियुक्ति को राज्य में जाट मतदाताओं को आकर्षित करने के कदम के रूप में देखा जा रहा था। सुश्री गिरिजा व्यास और डॉ. चंद्रभान इस पद की होड़ में अग्रणी माने जा रहे थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें