थार फेस्टिवल में आएंगे बॉलीवुड सिंगर अमित मिश्रा, नीरज श्रीधर:करेंगे परफॉर्म, दो दिवसीय प्रोग्राम का शोभायात्रा से होगा आगाज, होगी कई प्रतियोगिताएं
थार फेस्टिवल में आएंगे बॉलीवुड सिंगर अमित मिश्रा, नीरज श्रीधर:करेंगे परफॉर्म, दो दिवसीय प्रोग्राम का शोभायात्रा से होगा आगाज, होगी कई प्रतियोगिताएं
बाड़मेर में आयोजित दो दिवसीय थार महोत्सव 11 व 12 मार्च को होगा। इस प्रोग्राम में कई हस्तियां और संगीतकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। बॉलीवुड सिंगर अमित मिश्रा, नीरज श्रीधर और इंडियन आइडल में दूसरे रनर रहे पीयूष पंवार फेस्टिवल में परफॉर्म करेंगे। महोत्सव 11 मार्च को सुबह शोभायात्रा के साथ आगाज होगा।
दरअसल, साल 2023 को थार फेस्टिवल का आयोजन हुआ था। लेकिन 2024 में चुनाव के चलते प्रोग्राम नहीं हो पाए। लेकिन इस साल बाड़मेर में 11 व 12 मार्च को दो दिवसीय थार महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग संयुक्त तत्वावधान में करवा रहा है। थार फेस्टिवल तीन दिवसीय की बजाय दो दिवसीय किया गया है। इस बार दो दिन में 23 प्रोग्रामों का आयोजन किया गया है। इसमें से ज्यादातर आदर्श स्टेडियम में है। इस बार थार महोत्सव महाबार और चौहटन के धोरों में नहीं किया जा रहा है।
दो दिवसीय प्रोग्राम के दो नाइट्स सेलिब्रिटी करगें परफॉर्म
थार फेस्टिवल के दो नाइट्स में सेलिब्रिटी परफॉर्म करेंगे। प्रोग्राम में कई हस्तियां और संगीतकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। अमित मिश्रा, नीरज श्रीधर और पीयूष पंवार आएंगे। दो नाइट्स में परफॉर्म करेंगे।
सिंगर अमित मिश्रा ने बॉलीवुड मूवी Bulleya में मेरी रूह का परिंदा फड़फड़ाए लेकिन सुकून का जजीरा मिल ना पाए सॉग गाया था। इसके अलावा कई मूवी में काम कर चुके है। मिश्रा फिल्म फेयर पुरस्कार भी जीत चुके है। वहीं सिंगर नीरज श्रीधर बॉम्बे विकिंग्स के नाम से जाने जाते है। इन्होंने हरे रामा, हरे कृष्णा.. सांग के अलावा कई मूवी में सॉग गाए थे। इसके अलावा कई रीमिक्स हिट्स गाए है। वहीं टेलीविजन के रियलिटी शो इंडियन आइडल के 14वें सीजन के दूसरे रतरअप रहे पीयूष पंवार भी अपनी प्रस्तुति महोत्सव मे देंगे।
शोभायात्रा के साथ होगी शुरुआत
थार महोत्सव का आगाज शोभा यात्रा के साथ होगी। यात्रा गांधी चौक से आदर्श स्टेडियम तक निकाली जाएगी। इसके बाद सुबह 9.30 बजे आदर्श स्टेडियम में उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें गैर नृत्य की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद सुबह 10 बजे से आदर्श स्टेडियम में ही विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। जिनमें मिस थार, मिस्टर थार श्री, दादा-पोता, दौड़, दंपत्ती दौड़, रस्सा-कस्सी (पुरूष-महिला), पणिहारी मटका दौड़ आयोजित की जाएगी। इसके बाद ढोला वादन होगा। सायं 5 बजे हाई स्कूल स्टेशन रोड़ पर जिले के पंच गौरव में से एक बास्केटबॉल का मैच आयोजित किए जाएगा। रात में 7 बजे लोक कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद सेलिब्रिटी प्रस्तुति होगी।
12 मार्च को इस प्रकार होंगे आयोजन
जिला कलक्टर ने बताया कि इस महोत्सव के दूसरे दिन यानी 12 मार्च को सुबह 7 बजे थार मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। यह दौड़ मल्लीनाथ चौराहा से अहिंसा चौराहा होते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड़ तक होगी। इसके बाद सुबह 9 बजे आदर्श स्टेडियम में सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी। इस कार्यक्रम के बाद विभिन्न प्रतियोगताओं का आयोजन होगा, जिनमें जायको राजस्थान रो, ग्रामीण कबड्डी, सतोलिया, रूमाल झपट्टा, मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा। रात्रि 7 बजे लोककलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। रात्रि 8.30 बजे से 10 बजे तक सेलिब्रिटी प्रस्तुति दी जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें