पटना में हॉस्पिटल की महिला डायरेक्टर का मर्डर:चैंबर में घुसकर 6 गोलियां मारीं; पुलिस बोली- कमरा धोकर सबूत मिटाने की कोशिश
पटना में हॉस्पिटल की महिला डायरेक्टर का मर्डर:चैंबर में घुसकर 6 गोलियां मारीं; पुलिस बोली- कमरा धोकर सबूत मिटाने की कोशिश
पटना में शनिवार को एशिया हॉस्पिटल की डायरेक्टर सुरभि राज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने अस्पताल में घुसकर डायरेक्टर को 6 गोलियां मारीं। घटना दोपहर 3:30 बजे की है। ओपीडी के वक्त मरीजों की काफी भीड़ थी। तभी कुछ लोग डायरेक्टर सुरभि राज के चैंबर में घुसे और ताबड़तोड़ 6-7 गोलियां चला दीं।
पुलिस के मुताबिक, 30 साल की सुरभि को गोली मारने के बाद बदमाशों ने डायरेक्टर के चैंबर को धो दिया। पुलिस के अनुसार, आपराधियों ने सबूत मिटाने की कोशिश की है। इसकी जांच की जा रही है। हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है।
एशिया हॉस्पिटल से पटना एम्स ले गए
अस्पताल स्टाफ घायल सुरभि को इलाज के लिए पटना एम्स लेकर पहुंचा, लेकिन खून ज्यादा बह जाने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही SP (पूर्व), DSP और अगमकुआं थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों को खंगाल रही है। हॉस्पिटल के कुछ कर्मचारियों को हिरासत में लेकर घटनास्थल पर ही पूछताछ चल रही है।,,
पुलिस के अनुसार, व्यक्तिगत दुश्मनी, रंगदारी समेत कई एंगल से जांच की जा रही है। पटना सिटी ASP अतुलेश झा ने बताया- 'कुछ स्टाफ डायरेक्टर के कमरे में गए तो उन्होंने सुरभि राज को अचेत अवस्था में खून से लथपथ पाया। उनको ICU में शिफ्ट किया गया। फिर एम्स ले जाया गया।।'
सुरभि के पिता राजेश सिन्हा ने बताया, '11 बजे बच्चे-हस्बैंड के साथ निकली थी। मैं 2 बजे घर से निकला था। 3:19 बजे दामाद का कॉल आया। सुरभि बेहोश हो गई है। मैं दौड़ा आया। हाथ में बैग था। मैं गिर गया और मेरा हाथ भी टूट गया। उस समय गोली का पता नहीं चला था। आधे घंटे बाद बोलते हैं कि सिर से छर्रा निकल रहा है। मुझे पता चला कि 6 गोलियां मारी गई हैं। किसी पर कोई शक नहीं है। मुझे लग रहा कि प्री प्लांड मर्डर है। दामाद से कुछ लोगों का विवाद चल रहा था। यहां के डॉक्टर्स से विवाद था। 2017 में शादी हुई थी।'
सुरभि ने 2017 में लव मैरिज की थी। सूत्रों के अनुसार शादी इंटरकास्ट हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। इसमें एक बच्चे का शनिवार को जन्मदिन भी था। पटना सिटी में पश्चिम दरवाजा के पास घसियारी गली में सुरभि का मायके का है। हालांकि, पिता राजेश सिन्हा अपनी पत्नी के साथ बेटी-दामाद संग ही लंबे वक्त से रह रहे हैं। अगमकुआं से बाईपास जाने वाली शीतला मंदिर रोड में स्थित एक अपार्टमेंट में सुरभि के पति का फ्लेट है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें