भगवान पार्श्वनाथ के कल्याणक पर विशेष सिक्के जारी:40 ग्राम शुद्ध चांदी से बने 800 और 900 रुपए, रामदेवरा के हुकुम सिंह के पास पहुंचे
भगवान पार्श्वनाथ के कल्याणक पर विशेष सिक्के जारी:40 ग्राम शुद्ध चांदी से बने 800 और 900 रुपए, रामदेवरा के हुकुम सिंह के पास पहुंचे
जैसलमेर जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के 2900वें जन्म और 2800वें निर्वाण कल्याणक दिवस पर भारत सरकार ने विशेष स्मारक सिक्के जारी किए हैं। ये सिक्के रामदेवरा के प्रसिद्ध संग्रहकर्ता हुकमसिंह तंवर के पास पहुंच गए हैं।
मुंबई टकसाल द्वारा निर्मित ये दोनों सिक्के 40 ग्राम शुद्ध चांदी से बनाए गए हैं। भारतीय सिक्का अधिनियम में 2800 और 2900 मूल्य वर्ग के सिक्के जारी करने का प्रावधान नहीं है। इसलिए 2800 वर्ष के लिए 800 रुपए और 2900 वर्ष के लिए 900 रुपए मूल्य वर्ग के स्मारक सिक्के जारी किए गए हैं।
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने 25 दिसंबर 2024 को जैन तीर्थ स्थल औस्तरा मंदिर परिसर में इन सिक्कों का अनावरण किया। हुकुम सिंह तंवर के अनुसार, ये स्मारक सिक्के बाजार में प्रचलन के लिए नहीं हैं। इनका भारतीय रिजर्व बैंक से कोई संबंध नहीं है। ये केवल धरोहर के रूप में संग्रह के लिए बनाए जाते हैं।
भारत में चार टकसालें हैं - मुंबई, कोलकाता, नोएडा और हैदराबाद। नोएडा को छोड़कर अन्य तीन टकसालें प्रचलित मुद्रा के साथ-साथ स्मारक सिक्के भी बनाती हैं। ये सभी टकसालें वित्त मंत्रालय के अधीन भारत प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड की शाखाएं हैं।
हुकुम सिंह के संग्रह में अब 1 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक के सभी मूल्य वर्ग के सिक्के मौजूद हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें