जैसलमेर डीएनपी के 2 हजार हेक्टेयर में विकास कार्य, नए कंजर्वेशन रिजर्व की घोषणा

 जैसलमेर  डीएनपी के 2 हजार हेक्टेयर में विकास कार्य, नए कंजर्वेशन रिजर्व की घोषणा




जैसलमेर विधानसभा में बजट रिप्लाई के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कई घोषणाएं की। जैसलमेर के लिए दो बड़ी घोषणाएं की गईं। मुख्यमंत्री ने मोकला-पारेवर गांव में वन्य जीवों के लिए नया कंजर्वेशन रिजर्व सेंटर खोलने की घोषणा की। इसके अलावा डीएनपी के 2 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में विकास कार्य करवाने की भी घोषणा की।


राष्ट्रीय उद्यान और वन्य जीव अभयारण्यों के आसपास बफर जोन होते हैं। इन्हें वन्यजीवों, पौधों और जैव विविधता के संरक्षण के लिए विकसित किया जाता है। भविष्य में इन कंजर्वेशन रिजर्व क्षेत्रों में वन और वन्य जीवों की संख्या बढ़ने पर इन्हें पास के राष्ट्रीय उद्यान या वन्य जीव अभयारण्य में समायोजित किया जाता है। इन क्षेत्रों में खेती की अनुमति नहीं होती। इन्हें प्राकृतिक वन्यजीवों के लिए सुरक्षित स्थल के रूप में संरक्षित किया जाता है। यहां बगीचे, पौधों की बागवानी या अन्य व्यक्तिगत उपयोग की अनुमति नहीं होती। इससे यह स्थल वन्यजीवों के लिए पूरी तरह सुरक्षित रहते हैं।


पहले भी जैसलमेर के लिए हुई थीं कई घोषणाएं: इससे पहले भी बजट में जैसलमेर के लिए कई घोषणाएं की गई थीं। 50 करोड़ की लागत से रिंग रोड, वॉर म्यूजियम में विकास कार्य और खाद्य प्रयोगशाला की सौगात दी गई थी। अब बजट रिप्लाई में भी जैसलमेर के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं।

टिप्पणियाँ