जमीन के 15 लाख रुपए के बंटवारे पर खूनी संघर्ष:रामदेवरा में एक ही परिवार के 4 लोग घायल, एक को जोधपुर रेफर किया

जमीन के 15 लाख रुपए के बंटवारे पर खूनी संघर्ष:रामदेवरा में एक ही परिवार के 4 लोग घायल, एक को जोधपुर रेफर किया




 रामदेवरा में जमीन बिक्री से मिले पैसों के बंटवारे को लेकर एक परिवार में खूनी संघर्ष हुआ। पोकरपूरा बस्ती में रात करीब 12 बजे हुई इस घटना में एक महिला समेत 4 लोग घायल हुए।


घायलों में दीप सिंह पुत्र मुलसिंह, भगवान सिंह पुत्र मूल सिंह, छेलु कंवर पत्नी श्रवण सिंह और मेघराज सिंह पुत्र श्रवण सिंह शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल दीप सिंह को जोधपुर रेफर किया गया है। अन्य घायलों को पोकरण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


विवाद की जड़ में परिवार की जमीन बिक्री से प्राप्त 15 लाख रुपए का बंटवारा है। परिवार के सबसे छोटे भाई की कुछ महीने पहले शादी हुई थी, उसी दौरान यह जमीन बेची गई थी। इस रकम के बंटवारे को लेकर भाइयों में पहले से तनाव चल रहा था।


घटना की सूचना मिलते ही रामदेवरा पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल सुभाष चंद्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शांति भंग के आरोप में श्रवण सिंह और ओम सिंह को गिरफ्तार किया है। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष ने थाने में मामला दर्ज नहीं कराया है।


घायल दीप सिंह की लड़कियों की शादी कुछ दिनों में होनी है, जिसके कारण पूरा परिवार एक साथ था।

टिप्पणियाँ