घर में घुसकर 12 साल की बच्ची का गला काटा:नाक-कान से ज्वेलरी ले गए; रसोई में खून में लथपथ शव देख मां बेसुध
घर में घुसकर 12 साल की बच्ची का गला काटा:नाक-कान से ज्वेलरी ले गए; रसोई में खून में लथपथ शव देख मां बेसुध
बांसवाड़ा लूट के मकसद से घर में घुसे लुटेरों ने 12 साल की लड़की का गला काट दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लड़की का शव खून से लथ-पथ मिला। लुटेरों ने घर खंगाला लेकिन कुछ भी नहीं मिला। इसके बाद लड़की के नाक कान में पहने गहने निकालकर ले गए। घटना बांसवाड़ा जिले के लोहारिया थाना इलाके के पालोदा कस्बे में रविवार सुबह 9 बजे के करीब हुई।
परिजन खेत से लौटे तब घटना का पता चला। इसके बाद कोहराम मच गया। परिजन विलाप करने लगे। शोर सुनकर घटनास्थल के पास लोगों की भीड़ जुट गई। वारदात की सूचना लोहारिया पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस और बांसवाड़ा से फोरेंसिक टीम पहुंची।
फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस और टीमें मुआयना कर रही है। DSP सुदर्शन पालीवाल भी मौके पर पहुंचे और पुलिस व फोरिंसिक टीम से बात की। इसके बाद परिजन से बात की। घटना लालजी पाटीदार के मकान में हुई। उनकी बेटी जाह्नवी चौथी क्लास की छात्रा थी। लोगों ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह लड़की घर पर अकेली थी। इस दौरान लुटेरे घर में घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
लड़की की बड़ी बहन कृष्णा पाटीदार ने बताया- आज सुबह 5 बजे माता-पिता, मैं और मेरी एक और बहन खेत पर गए थे। मेरा छोटा भाई (5) और बहन जाह्नवी (12) घर पर थे। मां सुबह 7 बजे खेत से घर लौट आई। इसके बाद मां ने रसोई में पोहे बनाए और खेत पर ले आई।
साथ ही छोटे भाई को भी घर से खेत में लेकर आ गई। इस दौरान घर पर जाह्नवी अकेली थी। सुबह 10.30 बजे जब हम घर लौटे तो जाह्नवी को आवाज दी। उसका जवाब नहीं आया तो रसोई में जाकर देखा। वहां फर्श पर वह खून से लथपथ पड़ी थी। उसके कान और नाक के ज़ेवर गायब थे। ऊपर के कमरे में जाकर देखा तो वहां बक्सा खुला पड़ा था। घर से कोई अन्य सामान चोरी नहीं हुई।
परिवार से मिली जानकारी के अनुसार मर्डर सुबह 9 से 10 बजे के बीच हुआ। इस दौरान परिजन खेत पर थे। बेटी की हालत देख मां बेसुध हो गई।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें