रविवार, 22 नवंबर 2020

जैसलमेर कांग्रेस के थिंक टैंक अब्दुला फ़क़ीर ने राजनीति शतरंज में किये मोहरे फिट, सांसद शेखावत और स्वामी जुटे भाजपा के पक्ष में

 जैसलमेर कांग्रेस के थिंक टैंक अब्दुला फ़क़ीर ने राजनीति शतरंज में किये मोहरे फिट,

सांसद शेखावत और स्वामी जुटे भाजपा के पक्ष में ,स्वामी प्रतापपुरी का आरक्षण विरोधी बयान वायरल 

सात  पर कांग्रेस मजबूत,एक पर भाजपा मजबूत,एक कड़ी टक्कर में 

चंदन सिंह भाटी 



जैसलमेर सरहदी जेसलमेर जिले में सर्दी में राजनीतिक गर्मी का अहसास होने लगा है।।पंचायत चुनावों में कांग्रेस की और से पोकरण क्षेत्र में केबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद ,थिंक टैंक अब्दुला फ़क़ीर जीत के लिए बिछाए राजनीति शतरंज के मोहरों को फिट कर चुके है कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने में जी तोड़ मेहनत कर रहे है जिला परिषद की आठ सीट में से राजमथाई पर भाजपा अपनी पकड़ मजबूत बनाये हुए है वही सांकड़ा में पहली बार कांग्रेस आरामदायक स्थति में है।।जिला प्रमुख पद के प्रमुख दावेदार अब्दुल्ला फकीर ने कमान संभाल रखी है।।भणियाणा और सांकड़ा पंचायत समिति के चुनाव भी साथ है।।कांग्रेस नेताओं ने नए परिसीमन को इसी हिसाब से किया कि कांग्रेस बढ़त ले।।केबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद और अब्दुल्लाह फकीर पोकरण में कांग्रेस को बढ़त दिलाने में लगे है वही भाजपा की और से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत  और स्वामी प्रतापपुरी पर निर्भर है।।स्वामी प्रताप पूरी की पोकरण की बजाय जेसलमेर विधानसभा में ज्यादा रुचि लगती है।इसके बावजूद प्रतापपुरी भाजपा को बढ़त दिलाने में जुटे है।क्षेत्रीय सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने नाचना ,नोख  155 डी में भाजपा के समर्थन में जन सभाएं की हैं ,वही फील स्थिति में कांग्रेस सात सीटों पर अच्छी स्थति में है तो राजमथाई में भाजपा मजबूत लग रही है,वही एक अन्य पर कड़ी टक्कर की स्थति हैं ,

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने ली मीटिंगें 

पोकरण क्षेत्र से सांसद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पंचायत राज चुनावों के मध्य  नजर नाचना क्षेत्र में अहम् बैठके भाजपा प्रत्यासी के पक्ष में की ,भाजपा पूरी ताकत लगा रही हैं मगर जातीय समीकरण भाजपा का साथ नहीं दे रहे ,गजेंद्र सिंह के चुनावी दौरे का क्या प्रभाव पड़ेगा यह चुनाव के परिणाम ही बता पाएंगे ,भाजपा कांग्रेस की टक्कर में आने को प्रयासरत हैं.शेखावत ने नाचना ,नोख और 155 आर डी  पर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं की 

पूर्व विधायक का भतीज कांग्रेस उम्मीदवार 

पोकरण से भाजपा नेता और  पूर्व विधायक शैतान सिंह का भतीज सांकड़ा पंचायत समिति से कांग्रेस टिकट पर ब्लॉक का चुनाव लड़ रहे हैं ,कांग्रेस के लिए यह राहत की बात हे की सांकड़ा में उसे पहली बार बढ़त मिलने  सम्भावना हैं ,स्वामी प्रतापपुरी के  पोकरण आने से शैतान सिंह की राजनीती पर विराम लग गया  था ,अब शैतान सिंह के परिवार से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने से भाजपा के समीकरण बदल गए ,

आरक्षण ख़त्म करने वाले बयान पर उलझे स्वामी जी 

केंद्र सरकार द्वारा कश्मीर में धारा 370  हटाने के बाद स्वामी प्रतापपुरी ने बयान जारी किया था की देश में बढ़ती आबादी को देखते हुए आरक्षण खत्म करने की आवश्यकता हैं ,स्वामी प्रतापपुरी के बयान वाली खबर अब सोसल मिडिया पर फिर जोरदार वायरल हुई ,खासकर अनुसूचित जाती जनजाति वर्ग में इस खबर और स्वामी प्रतपपुरी के ब्यान पर चर्चा हो रही हैं ,आरक्षण विरोधी बयान स्वामी प्रतापपुरी ने कोई दो साल पहले दिया था मगर अब चुनावों में इसे भुनाया जा रहा हैं ,





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें