रविवार, 2 अगस्त 2020

बाड़मेर रविवार को अट्ठावन कोरोना पॉजिटिव आये

बाड़मेर रविवार को अट्ठावन कोरोना पॉजिटिव आये 

बाड़मेर सीमावर्ती बाड़मेर जिले में कोरोना का कहर जारी हैं ,रविवार को बाड़मेर में अट्ठावन कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये ,जिसमे 33 बाड़मेर और 25 बालोतरा उप खंड के हैं ,

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,  डॉ कमलेश चौधरी ने  बताया कि   2 अगस्त 2020 रविवार  को  पातः राजकीय  चिकित्सालय बाड़मेर कोविड 19 सैम्पल  जांच रिर्पोट में  49  निगेटिव  , 7 पोजिटिव, बकाया सैम्पल  0  हैं । पोजिटिव केस जिला अस्पताल बाड़मेर के चिकित्सक सहित नर्सिग कर्मचारी है। उन्होंने  ने  बताया कि   2 अगस्त 2020 रविवार  को  दोपहर  राजकीय  चिकित्सालय बाड़मेर कोविड 19 सैम्पल  जांच रिर्पोट में  39  निगेटिव  , 25 पोजिटिव, बकाया सैम्पल  5  हैं । पोजिटिव केस  बाड़मेर शहर 19 सहित ग्राम माडपुरा बरवाला,काऊ खेडा, छीतर का पार,बायतु, शिव, धोरीमना का 1-1 केस है।इसी तरह  चौधरी ने  बताया कि   2 अगस्त 2020 रविवार  को  सायकालीन राजकीय नाहटा  चिकित्सालय बालोतरा कोविड- 19 सैम्पल  जांच रिर्पोट में  28 निगेटिव  , 25 पोजिटिव, बकाया सैम्पल  शुन्य   हैं । पोजिटिव केस  बालोतरा शहर 22 सहित ग्राम जसोल, पचपदरा,  पाटोदी   का 1-1 केस है।एक पॉजिटिव देर शाम को आया  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें