गुरुवार, 9 अप्रैल 2020

जैसलमेर पोकरण में कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा

 जैसलमेर    पोकरण में कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा 

जैसलमेर  पोकरण में खतरा बढ़ता नजर आ रहा है। शुरुआत में सामने आए पॉजिटिव मरीजों में अधिकांश दूसरे लोगों के संपर्क में आए हैं। ऐसे में यहां सीधे ही तीसरे चरण यानी कम्यूनिटी ट्रांसमिशन का खतरा पैदा हाे गया है। हालांकि अभी तक सामने आए मरीज तब्लीगी जमात के संपर्क में आने से ही पॉजिटिव हुए हैं, लेकिन ये सारे मरीज अपने अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक काम करने वाले थे जिससे मुश्किलें खड़ी हो गई है।

दो मरीज सरकारी शिक्षक हैं। इसमें एक ने नाचना क्षेत्र के तीन मोहल्लों में 2 व 3 अप्रैल को कोरोना के लिए सर्वे किया था। इस शिक्षक ने नाचना में 77 घरों का सर्वे किया, जहां 460 सदस्य थे। इसके अलावा 30 और इसके संपर्क में थे। दूसरे शिक्षक ने केवल तीन ढाणियों का ही सर्वे किया जहां सदस्य कम ही थे।

जिला कलेक्टर नमित मेहता ने बताया कि यहां एक शिक्षक पॉजिटिव मिला है जिसने सर्वे का काम भी किया था। नाचना क्षेत्र में जहां सर्वे किया गया था वहां स्क्रीनिंग शुरू करवा दी गई है। वहीं अन्य लोग जिन लोगों के संपर्क में थे उन्हें ट्रेस किया जाकर स्क्रीनिंग की कार्रवाई की जा रही है।

संपर्क में आए 150 लोगों को क्वारेंटाइन किया

कोरोना वायरस के बढ़ रहे संक्रमण और पाेकरण शहर में पिछले दो दिनों में आए 14 पॉजिटिव केस के साथ ही प्रशासन द्वारा शहर में 150 लोगों को क्वारेंटाइन करने के लिए आइसोलेशन सेंटर बनाए गए हैं। इसमें से लोगों को मदनी छात्रावास, मदरसा दारुल उलूम, आशापुरा धर्मशाला के साथ ही दो निजी होटलों को सेंटर बनाया गया है। इसमें इन 150 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है।

 तब्लीगी जमात का एक ग्रुप मरकज से आया था

पोकरण में पहला कोरोना मरीज और उसके बाद आए 7 मरीज तब्लीगी जमात के लोगों के संपर्क में आने से पॉजिटिव मिले। बताया जा रहा है कि पोकरण में पिछले दिनों तब्लीगी जमात के दो अलग अलग ग्रुप आए थे। इसमें आंधप्रदेश, तेलंगाना, बीकानेर, कश्मीर के लोग थे और इनमें एक ग्रुप ऐसा था जो मरकज में शामिल होकर आया था। उन्हीं की वजह से पेाकरण में कोरोना की चेन बनी है।

पोकरण से तीन दिन में 124 सेम्पल भेजे

पोकरण में पहले मरीज के सामने आते ही पहले दिन 48 सेम्पल भिजवाए गए जिनमें से 6 पॉजिटिव आए और 42 निगेटिव। दूसरे दिन 36 सेम्पल भिजवाए गए जिसमें से 12 की रिपोर्ट निगेटिव आई और 24 की रिपोर्ट आनी बाकी है। तीसरे दिन यानी बुधवार को 40 सेम्पल भिजवाए गए हैं। तीसरे दिन एक भी रोगी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई।चौथे दिन पांच पॉजिटिव आने से प्रशासनके माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गयी

पहला पाॅजिटिव बिजली दूसरा जलदाय कार्मिक

पोकरण में मिले कोरोना मरीज अन्य कई लोगों के लिए खतरा बन गए हैं। इनमें सबसे पहले मिला मरीज बिजलीकर्मी था जिसके चलते उसके ऑफिस वालों को आइसोलेट कर दिया गया हैं। वहीं एक अन्य जलदायकर्मी है जो 6 लोगों के सीधे संपर्क में था। एक अन्य मस्जिद का इमाम है, बताया जा रहा है कि वे भी कई लोगों के संपर्क में आए थे।

======================================


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें