रविवार, 22 मार्च 2020

जोधपुर / शहर में मिला पहला कोरोना पीड़ित मरीज, तीन दिन पूर्व ही परिवार सहित तुर्की से लौटा था शास्त्री नगर निवासी युवक

जोधपुर / शहर में मिला पहला कोरोना पीड़ित मरीज, तीन दिन पूर्व ही परिवार सहित तुर्की से लौटा था शास्त्री नगर निवासी युवक

जोधपुर. शहर में रविवार को जनता कर्फ्य शुरू होने के साथ ही कोरोना का पहला मरीज मिला है। शास्त्री नगर निवासी एक युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शनिवार को एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराए गया यह युवक हाल ही तुर्की की यात्रा से लौटा है। इसके बाद पुलिस ने एहतियात के तौर पर शास्त्री नगर में युवक के मकान के आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया। वहीं तुर्की से लौटे परिवार के अन्य सदस्यों की गहन जाच की जा रही है।

जोधपुर संभाग का यह दूसरा करोना पॉजिटिव मरीज है। शनिवार को पाली में भर्ती एक युवक की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। यह युवक पाली में भर्ती है। शास्त्री नगर निवासी 36 वर्षीय एक युवक को कोरोना संदिग्ध मान भर्ती किया गया था। उसे खांसी, बुखार व जुकान की शिकायत थी। यह युवक 8 से 17 मार्च तक तुर्की में रहा था। 19 मार्च को यह जोधपुर लौटा था। आज सुबह इसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इसका कोरोना से निपटने का इलाज शुरू किया गया। डॉक्टर इसे एमडीएम अस्पताल में बिलकुल अलग रख देखरेख कर रहे है।

छह सदस्य लौटे थे तुर्की से

कोरोना पीड़ित पाए गए युवक का पूरा परिवार ही तुर्की की यात्रा पर गया था। इस परिवार में दो पुरुष, तीन महिलाएं व एक बच्ची शामिल है। युवक के पॉजिटिव पाए जाने पर परिवार के अन्य सदस्यों को आज सुबह एमडीएम अस्पताल ले जाया गया। इन सभी की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

पूरा क्षेत्र सील
वहीं पुलिस ने एहतियात के तौर पर इस युवक के मकान के आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया है। जनता कर्फ्यू के कारण इस क्षेत्र के लोग पहले से घरों में बैठे है। वहीं पूरे क्षेत्र में दवा का छिड़काव कर लोगों की स्क्रिनिंग की जाएगी। पीड़ित के घर पर निगम की टीम दवा का छिड़काव कर चुकी है. अब पड़ोस के मकानों में भी छिड़काव किया जाएगा।

संपर्क में आए लोगों की भी होगी जांच

वहीं चिकित्सा विभाग पता लगा रहा है कि तुर्की से लौटने के बाद कितने लोग इस युवक के संपर्क में आए। उनकी लिस्ट बनाकर विशेष जांच अभियान शुरू करने की तैयारी है। तुर्की से भारत लौटने के बाद इस परिवार के लोग कहां-कहां गए और कितने लोगों से मिले इसके बारे में पता किया जा रहा है। इसके बाद इन सभी लोगों की जांच की जाएगी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें