सोमवार, 23 दिसंबर 2019

जैसलमेर झारखंड के परिणाम साम्प्रदायिक ताकतों के गाल पर तमाचा* *सी ए ए बिल से भाजपा से सांप्रदायिकता फैलाना चाहती है।*शाले मोहम्मद*

जैसलमेर झारखंड के परिणाम साम्प्रदायिक ताकतों के गाल पर तमाचा*

*सी ए ए बिल से भाजपा से सांप्रदायिकता फैलाना चाहती है।*शाले मोहम्मद*

*जैसलमेर राज्य सरकार में अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद ने झारखंड चुनाव परिणाम के बाद पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झारखंड के चुनाव परिणाम साम्प्रदायिक ताकतों के गाल पे तमाचा है।।झारखंड ने केंद्र सरकार की नीतियों को सिरे से नकारा है। कांग्रेस के लिए सुखद परिणाम है।।हरियाणा,महाराष्ट्र के बाद देश की जनता ने एक बार फिर भाजपा के जनविरोधी निर्णयों को नकार दिया।।शाले मोहम्मद राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में पंचायत समिति जैसलमेर के सभागार में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।।उन्होंने कहा कि सी ए ए बिल भाजपा अपने राजनीति फायदे के लिए लाई है।।उन्होंने कहाकि गंगा जमुना की तहजीब वाले देश मे लोग एक समुदाय के खिलाफ मोदी सरकार के निर्णय को नही मानते।।लोग बिल के विरोध में सड़कों पे उतरे है।युवाओ में जबर्ददत आक्रोश है।।उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान छतीस कौम और विभिन धर्म जातियों के मेल वाला देश है ऐसे में इस प्रकार के बिल लाकर जनता में उन्माद फैलाने का नाकाम प्रयास किया जा रहा है।यहां तक कि भाजपा के सहयोगी दल भी इस बिल के खिलाफ है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मुद्दों पर कार्य करने की बजाय विबाद बढ़ाने का कार्य कर रही है।।एक सम्प्रदाय को खासतौर से निशाना बनाया जा रहा है जो देश की जनता बर्दाश्त नही करेगी।।उन्होंने कहा कि देश मे कार्य करने के लिए कई मुद्दे है।।सबसे बड़ा मुद्दा युवाओ के रोजगार से जुड़ा है।।केंद्र सरकार युवाओ को रोजगार उपलब्ध कराने में विफल रहे।।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गुलाब चंद कटारिया सुलझे हुए नेता है।उनकी विचारधारा भाजपा की है ।भाजपा के दबाव में उन्होंने बयान दिया होगा।।साथ ही उन्होंने कहा कि कल जयपुर में छतीस कौम ले लोगो के साथ साथ बिभिन संगठनों से सड़कों पर उतर कर समर्थन किया।।उन्होंने कहा कि देश मे सब कुछ ठीक नही चल रहा।।देश मे तनाव का माहौल पैदा किया जा रहा है।।जजेसलमेर में एक साल में विकास कार्यो को लेकर उन्होंने कहा कि एक साल की अलो अवधि में राज्य सरकार ने जेसलमेर को मेडिकल कॉलेज,पीकरण में ट्रोमा सेंटर,दो पी एच सी,एक सी एच सी स्वीकृत कर लम्बे समय से चली आरही मांग को मान कर स्वीकृति जारी है।उन्होंने जिले में आमजन की मूल भूत समस्याओ यथा पानी,बिजली और सडक जैसी के स्थायी समाधान किये।।नहरी क्षेत्र में किसानों के लिए डिग्गियों और पोंड की संख्या और स्वीकृतियां बढाई गई है।।साथ कि शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय क्रमोन्नत करने उनमें शिक्षकों के पद भरने का कार्य किया।।उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे जिले के पर्यटन क्षेत्र के विकास पर खास कार्य योजना बनाकर कार्य किया जाएगा।।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई धड़ेबाजी और गुटबाज़ी नही है।।बार बार मीडिया इन बातों को अनावश्यक तूल देती है।कांग्रेस एक है। पंचायत राज चुनाव कांग्रेस पार्टी जीतेगी।।हम अपनी योजना के अनुसार लोगो के बीसीज जाएंगे।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें