शनिवार, 2 नवंबर 2019

बाड़मेर, राजस्व मंत्री चौधरी ने मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियांे का जायजा लिया

बाड़मेर, राजस्व मंत्री चौधरी ने मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियांे का जायजा लिया


बाड़मेर, 02 नवंबर। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने शनिवार को जिला कलक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियांे के साथ पचपदरा मंे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दौरे की तैयारियांे का जायजा लिया।
      राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने राजस्व बंगला परिसर मंे आयोजित बैठक के दौरान जिला कलक्टर अंशदीप से 4 नवंबर को मुख्यमंत्री के पचपदरा दौरे के मददेनजर की गई तैयारियांे की जानकारी ली। उन्हांेने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राजस्व मंत्री चौधरी ने हैलीपेड, कार्यक्रम स्थल संबंधित व्यवस्थाआंे की समीक्षा करते हुए कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे मंे संबंधित अधिकारियांे को निर्देशित किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह भाटी ने पुलिस जाब्ते की तैनातगी एवं सुरक्षा व्यवस्था संबंधित इंतजामांे की तैयारियों से अवगत कराया। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने जिला कलक्टर अंशदीप एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियांे के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलांे का निरीक्षण किया। उन्हांेने रिफाइनरी के प्रगतिरत कार्याें का निरीक्षण करने के साथ अब तक की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, बालोतरा उपखंड अधिकारी रोहित कुमार, तहसीलदार नरेश सोनी, पुलिस उप अधीक्षक सुभाष खोजा, रिफाइनरी कार्मिकांे के साथ विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें