बुधवार, 25 सितंबर 2019

*झुंझुनू नारी शक्ति अभियान में पुलिस महानिदेशक भूपेंद्र यादव ने की शिरकत,गौरव यादव और अभियान को सराहा*

*झुंझुनू नारी शक्ति अभियान में पुलिस महानिदेशक भूपेंद्र यादव ने की शिरकत,गौरव यादव और अभियान को सराहा*




 गौरव यादव पुलिस अधीक्षक झुन्झुन ूं न े बताया कि प्रति सप्ताह थान ेवार सशक्त नारी अभियान का आयोजन करवाया जा रहा है। इसी क्रम मे आज दिनांक 25.09.19 को राकेश अकेडमी स्कूल पिलानी मे
’’सशक्त नारी अभियान’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि श्री भूपेन्द ्र यादव
महानिदेशक पुलिस राजस्थान, श्री एस. सेगांथिर महानिरीक्षक जयपुर रेंज जयपुर, श्री गौरव यादव पुलिस
अधीक्षक झुन्झुन ूं, श्री नरेन्द्र सिंह मीणा अति0 पुलिस अधीक्षक झुन्झुनूं, श्री रघुवीर प्रसाद शर्मा वृताधिकारी वृत
चिड़ावा, श्रीमति सुमन एसडीएम सूरजगढ, श्री बंशीधर योगी तहसीलदार सूरजगढ, श्री विप्लव न्यौला उप
निदेशक महिला एंव बाल विकास विभाग झुन्झुनूं, श्री मदनलाल कड़वासरा पु0नि0 थानाधिकारी पिलानी लगभग
सभी स्कूलो के प्रधानाचार्य व संस्था प्रभारी तथा लगभग 3000 छात्र- छात्राओ, स्काउट गाईड, आंगनबाड़ी
कार्यकर्ता, नर्सिग छात्राओ न े इस कार्यक्रम मे भाग लिया।
 इस कार्यक्रम से पूर्व श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सदर झुन्झुनूं, नवलगढ, उदयपुरवाटी,
खेतड़ी, खेतड़ीनगर, मण्डावा, मण्ड्र ैला, उदयपुरवाटी मे सशक्त नारी अभियान का आयोजन करवाया गया। अब
तक लगभग 22000 महिलाओ व बालिकाओ को महिला सुरक्षा से सबंधित विधिक प्रावधानो की जानकारी दी जा
चुकी है। यह अभियान थान ेवार निरंतर जारी रहेगा।
 उक्त कार्यक्रम मे श्री भूपेन्द्र यादव महानिदेशक पुलिस राजस्थान द्वारा समाज को महिलाओ के प्रति
अपनी सोच बदलने का आह्वान किया तथा महिला सशक्तिरण पर बल दिया। पुलिस द्वारा चलाई जा रही
योजनाओ के बारे मे जानकारी दी गई। श्री एस. सेगांथिर महानिरीक्षक जयपुर रेंज जयपुर व श्री गौरव यादव
पुलिस अधीक्षक झुन्झुनूं द्वारा भी उक्त कार्यक्रम मे महिलाओ व बालिकाओ का संबोधित किया गया। उन्होने कहा
कि वर्त मान सामाजिक व्यवस्था मे कई तरह की विकृतियां उत्पन्न हो गई है। जिसमे अपनी सोच को बदलकर
ही सुधार किया जा सकता है। यदि किसी महिला के साथ कोई घटना घटित होती है तो वह नजदीकी किसी
भी सरकारी संस्था मे जाकर अपनी व्यथा बताकर राहत प्रदान कर सकती है। इस शिकायत पर पुलिस द्वारा
अविलम्ब कार्यवाही की जावेगी। कार्यक्रम मे महिला अत्याचार रोकथाम हेत ु बनाये गये विधिक
प्रावधान/अधिनियम यथा घरेलू ंिहसा मे महिला का संरक्षण, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, महिलाओ का कार्यस्थल
पर लैंगिक उत्पीड़न, बाल विवाह निषेध अधिनियम, आपराधिक विधियाॅ संशोधन अधिनियम, लैंगिक अपराधो से
बालको का संरक्षण अधिनियम इत्यादि से संबधित जानकारी दी गई। महिलाओ/बालिकाओ से संबधित अन्य
योजना, महिला सुरक्षा एंव सलाह केन्द्र थाने पर बनी महिला डेस्क इत्यादि के बारे मे जानकारी दी गई। श्री
नरेन्द ्र सिंह मीणा अति0 पुलिस अधीक्षक झुन्झुनूं व श्री रघुवीर प्रसाद शर्मा वृताधिकारी वृत चिड़ावा द्वारा भी
कार्यक्रम मे संबोधित किया गया।
 कार्यक्रम को संबोधित करत े हुये श्रीमति सुमन एसडीएम सूरजगढ द्वारा सभी क्षेत्रो मे महिलाओ के
जागरूक होन े पर बल दिया तथा अपनी भागीदारी सुनिश्चित करन े के बारे मे बताया। श्री विप्लव न्यौला उप
निदेशक महिला एंव बाल विकास विभाग झुन्झुन ूं द्वारा महिला कल्याण व उत्थान से संबधित चलाई जा रही
योजनाओ व अभियान के बारे मे बताया गया।
 कार्यक्रम के दौरान छात्राओ द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्त ुति दी गई। जिनके माध्यम से
महिलाओं की समस्याओ के प्रति जागरूक किया गया व विभिन्न क्षेत्रों मे किये जा रहे कार्यो को रेखांकित किया।
कार्यक्रम मे विभिन्न क्षेत्रो मे उपलब्धिया हासिल करन े वाली महिलाओ व बालिकाओ को श्रीमान महानिदेशक
पुलिस राजस्थान द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अलावा पुलिस मित्र सर्वश्री कैलाश डाडा, अशोक तोला,
हीरालाल नायक को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। पुलिस थाना पिलानी मे पदस्थापित श्री विजय हैड कानि,
श्रीमति सरोज हैड कानि, श्री सन्नी कानि, श्री प्रवीण कानि, श्री रामनिवास कानि, श्री कर्मवीर कानि, श्री अंकित
कानि, श्री राजकुमार कानि को चोरी , लूट व मोस्टवांटेड अपराधियो की गिरफतारी करने पर उल्लेखनीय व
सराहनीय कार्य करन े पर श्रीमान भूपेन्द्र सिंह यादव महानिदेशक पुलिस राजस्थान व श्रीमान एस.सेगाथिर
महानिरीक्षक पुलिस रेंज जयपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। राकेश अकेडमी के चैयरमेन
श्री महावीर सिंह पंघाल द्वारा अतिथियो का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओ द्वारा श्रीमान भूपेन्द्र
सिंह यादव महानिदेशक पुलिस राजस्थान से फोटो व ओटोग्राफ लेने को उत्साह द ेखा गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें