शुक्रवार, 20 सितंबर 2019

जैसलमेर सात पेरामिलिट्रि फोर्स के 500 जवानो की साईकिल रैली को दिल्ली के लिए रवाना किया

जैसलमेर सात पेरामिलिट्रि फोर्स के 500 जवानो की साईकिल रैली को दिल्ली के लिए रवाना किया 














जैसलमेर महात्मा गाँधी की 150 वीं  वर्ष जयन्ती के उपलक्ष मेंं पोरबंदर गुजरात से प्रारम्भ हुई शस्त्र पुलिस बल साईकिल यात्रा 2 अक्टूबर को राजघाट दिल्ली पहुँचेगी । आज जैसलमेर के पूनम स्टेडियम से आगे के सफर के लिए फ्लेग ऑफ हुआ। ग्रुप फ़ॉर पीपल और जैसलमेर  साइकलिंग क्लब ने रैली सदस्यो का माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया। जिला कलेक्टर नमित मेहता , सीमा सुरक्षा बल के अद्धिकारियो ,जिला प्रमुख अंजना मेघवाल प्रधान, अमरदिन फकीर पूर्व विधायक छोटू सिंह भाटी कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद भार्गव कांग्रेश महासचिव मेघराज परिहार ,भाजपा महिला नेता किरण भाटी ने झण्डी दिखाकर ऐतिहासिक साईकिल यात्रा को रवाना किया ।

नीम के पौधे लगा जवानो ने पर्यावरण सरंक्षण का सन्देश दिया 


पूनम स्टेडियम खेल परिसर में ग्रुप फ़ॉर पीपल द्वारा साइकिल रैली के जवानो  के साथ नीम के पौधे रोपित किये,जवानो ने उत्साह के साथ पौधे रोपित कर देश के नाम पर्यावरण सरंक्षण का सन्देश दिया , तत्पश्चात जिला कलेक्टर नमित मेहता ,सुरक्षा बल के अद्धिकारि 56 वीं बटालियन के समदेस्टा  हरेन्द्र सिँह टोलिया, उप उपसमदेष्टा 56 वाहिनी आर वी कीरोल , सुरेन्द्र कुमार 161 वाहिनी के उपसमदेष्टा, राजवीर शेखावत उप उपसमदेष्टा साईकिल यात्रा समन्वयक, अनिल कुमार  उप उपसमदेष्टा, जितेन्द्र कुमार सोनी उपसमदेष्टा रहें उपस्थित ।,जिला प्रमुख अंजना मेघवाल,प्रधान अमरदीन फकीर,पूर्व विधायक छोटू सिंह भाटी द्वारा ग्रुप के साथ नीम के पौधे रोपित किये।।ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी,अध्यक्ष मुकेश गज्जा,मांगीलाल सोलंकी,राजेन्द्र सिंह चौहान,नत्थू सिंह चौहान,जितेंद्र खत्री,पार्षद पर्वत सिंह भाटी,मान सिंह देवड़ा,गणपत सिंह सोलंकी ,श्रीमती किरण भाटी,महावीर सिंह चौहान,जितेंद्र सिंह भाटी,देवी सिंह चौहान,प्रेम सिंह,श्याम सिंह,नवीन वाधवानी,तरुण वाधवानी,महेंद कुमार भाटी,सहित ग्रुप के कई सदस्य उपस्थित थे।।।

जैसलमेर सांस्कृतिक संध्या का लुफ्त उठाया जवानो ने 

सात पेरामिलिट्रि फोर्स के 500 जवानो की पोरबंदर से राजघाट तक की साईकिल यात्रा फिलहाल जैसलमेर तक पहुँची जिसे आज आगे के सफर के लिये फ्लेग ऑफ भी कर दिया लेकिन कल रात्रि विश्राम 56 वीं बटालियन मेंं रखा गया था जहाँ सांस्कृतिक संध्या ने शमा बाँध दिया । महात्मा गाँधी के जीवन चरित्र , देश भक्ति एवं भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की कड़ियों ने बीएसएफ परिसर मेंं मौजूद अधिकारियों , जवानों एवं साईकलिस्टो को मन्त्रमुग्ध कर दिया । महात्मा गाँधी की 150 वीं जयन्ती वर्ष के उपलक्ष मेंं आयोजित हो रही इस शस्त्र पुलिस बल साईकिल यात्रा मेंं शामिल सात पेरामिलिट्रि फोर्स के 500 जवानों ने सांस्कृतिक संध्या का भरपूर लुत्फ उठाया तथा रात्रिभोज का आनन्द लिया ।
 इस अवसर पर 56 वीं बटालियन के समदेस्टा  हरेन्द्र सिँह टोलिया, उप उपसमदेष्टा 56 वाहिनी आर वी कीरोल , सुरेन्द्र कुमार 161 वाहिनी के उपसमदेष्टा, राजवीर शेखावत उप उपसमदेष्टा साईकिल यात्रा समन्वयक, अनिल कुमार  उप उपसमदेष्टा, जितेन्द्र कुमार सोनी उपसमदेष्टा रहें उपस्थित ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें