सोमवार, 1 जुलाई 2019

बाडमेर, राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारी संघ के संयुक्त सचिव बनने पर रतनू का स्वागत

बाडमेर,  राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारी संघ के संयुक्त सचिव बनने पर रतनू का स्वागत


बाडमेर, 01 जुलाई। जिला परिषद बाड़मेर के मुुुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू को राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारी संघ के संयुक्त सचिव बनाए जाने पर पंचायतीराज कर्मचारियांे ने खुशी जाहिर करते हुए उनका स्वागत किया।
पंचायत राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन जि़ला शाखा बाड़मेर के जिलाध्यक्ष चेनाराम नवाद, प्रदेश संगठन मंत्री ठाकराराम जाखड़, सांख्यिकी अधिकारी नखताराम ईशराम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा सोमरा, कोषाध्यक्ष भेराराम, बाड़मेर ब्लाक अध्यक्ष तिलाराम जयपाल, ब्लाक महामंत्री भाविका माहेश्वरी, किशोर माली, हनुमानराम, कपिलदेव, प्रीति सोनी समेत कई कर्मचारियांे ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू को गुलदस्ता देकर स्वागत करने के साथ हार्दिक शुभकामनाएं दी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें