शुक्रवार, 26 जुलाई 2019

जैसलमेर, जल शक्ति अभियान - साईकिल जागरुकता रैली में अधिकाधिक भागीदार बनें

जैसलमेर, जल शक्ति अभियान - साईकिल जागरुकता रैली में अधिकाधिक भागीदार बनें

       जैसलमेर, 26 जुलाई। जल शक्ति अभियान के सफल क्रियान्विति के लिए 28 जुलाई, रविवार को प्रातः 6 बजे जिला प्रषासन एवं ग्रुप फाॅर पीपुल्स के संयुक्त तत्वाधान में साईकिल जागरुकता रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलक्टर नमित मेहता ने प्रेस काॅन्फें्रस के दौरान बताया कि जल शक्ति अभियान के संबंध में वर्षाती जल के संरक्षण एवं संचय के लिये विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें एवं इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिष्चित की जाएगी एवं इसको जन-जन का अभियान का रुप प्रदान किया जाएगा।

       जिला कलक्टर ने बताया कि इसी कड़ी में साईकिल जागरुकता रैली का आयोजन रखा गया है। उन्होंने बताया कि यह रैली गडीसर गेट से रवाना होकर अमरसागर तालाब तक अन्तिम पडाव रहेगा तथा रैली के बाद अमरसाबर तालाब पर श्रमदान एवं पौधारोपण किया जायेगा। इस कार्यक्रम के अन्त में उद्बोधन एवं प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जायेगंे।

       उन्होंने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्धेष्य बरसाती जल कर संचय करना है एवं आमजन को पानी के महत्व एवं उसके उपयोग के बारे में सन्देष देना है। उन्होंने अधिकाधिक लोगों से आह्वान किया कि वे इस साईकिल रैली में शामिल होकर जलषक्ति अभियान के सहभागी बने। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे जल शक्ति अभियान के तहत आयोजित होने वाले जागरुकता कार्यक्रमों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

----000----

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें