बुधवार, 24 जुलाई 2019

जैसलमेर अर्जुन सिंह परिहार हजूरी समाज के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

जैसलमेर अर्जुन सिंह परिहार हजूरी समाज के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

समाज के विकास के लिए कटिबद्ध रहने की प्रतिज्ञा दोहराई  


जैसलमेर  जिला हजूरी समाज सेवा संस्थान के बुद्धवार को सम्पन हुए चुनाव में सर्वसम्मति से अर्जुन सिंह परिहार को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया।।निर्वाचन अधिकारी नरपत सिंह चौहान की देखरेख में समाज के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया।चुनाव के बाद अर्जुन सिंह को बधाईयां देने का तांता लग गया।अर्जुन सिंह तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए।।शाम को समाज भवन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह का आययोजन। समाज के सेकड़ो लोगो की उपस्थित में किया गया।संयोजक निर्वाचन नरपत सिंह चौहान कमिटी ने उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र सुपुर्द किया।।परिहार ने ईश्वर के नाम समाज के विकास के नाम शपथ ली।इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह भाटी,प्रेम सिंह ,सहित राणजी चौधरी, निवर्तमान अध्यक्ष किशन सिंह सोलंकी ,सहित समाज के मौजिज लोग और युवा उपस्थित थे।इस अवसर पर अर्जुन सिंह परिहार ने कहा कि समाज मे विकास उनकी प्राथमिकता रहेंगी।खासकर युवाओ के विकास के सतत प्रयास किये जायेंगे।निवर्तमान जिला अध्यक्ष किशन सिंह सोलंकी ने सभी का आभार व्यक्त किया इससे पूर्व परिहार का ढोल थाली के साथ स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन चन्दन सिंह भाटी ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें