बुधवार, 12 जून 2019

*जालौर सांसद देवजी पटेल की सार्थक पहल* *कल्प वृक्ष खेजड़ी के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर सांसद पटेल ने केन्द्र व राज्य सरकार को लिखा पत्र*

*जालौर सांसद देवजी पटेल की सार्थक पहल*

*कल्प वृक्ष खेजड़ी के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर सांसद पटेल ने केन्द्र व राज्य सरकार को लिखा पत्र*

*नई दिल्ली, 12.06.2019*

जालोर सिरोही लोकसभा सांसद देवजी पटेल ने बुधवार को भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन और सूचना और प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश  जी जावडेकर एवं राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई  को पत्र भेजकर राजस्थान का गौरव कल्प वृक्ष खेजड़ी के संरक्षण एवं संवर्धन की मांग रखी।

सांसद पटेल ने बताया कि संसदीय क्षेंत्र जालोर के ब्लाॅक सांचोर के नर्मदा नहर में स्थित दर्जनो गांवो व संसदीय क्षेत्र में राजस्थान का गौरव व कल्प वृक्ष खेजड़ी दिनो दिन लुप्त हो रही हैं। राजस्थान का राज्यवृक्ष व मरुधरा के कल्प वृक्ष से पहचानी जाने वाली खेजड़ी किसानों की सबसे बड़ी सहयोगी बनी हुई है , खेजड़ी की पत्तिया  से जैविक खाद बनता जिससे किसानों की जमीन उपजाऊ होती है। वही इसका फल सांगरी सब्जी बनाने में उपयोग आता है और अकाल के समय खेजड़ी की कोमल पत्तिया  को पशुओ  के आहार के रुप में उपयोग लिया जाता है। अब यहां खेजड़ी के संरक्षण के अभाव में खेजड़ी के पुराने पेड़ धीरे-धीरे लुप्त होते जा रहे है वही नए पौधे भी नही पनप रहे है ऐसे में खेजड़ी की प्रजाती विलुप्त होने का खतरा मंडरा रहा हैं। वही सन् 1730 में अमृता देवी सहित 363 विश्नोई  समाज के लोगो ने पेडो को बचाने  के लिए अपने प्राणो की आहुति देकर “सिर साटे रूख रहे तो भी सस्तो भी सस्तो जाण” को  सही साबित कर दिया था। आज वहीं कल्पवृक्ष खेजडी किसी रोग/बिमारी के कारण दिनो-दिन विलुप्त होती जा रही हैं।

सांसद पटेल ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन और सूचना और प्रसारण केन्द्रीय मंत्री श्री प्रकाश  जी जावडेकर एवं वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई  को पत्र भेजकर क्षेंत्र में राजस्थान के कल्प वृ़क्ष खेजड़ी का वैज्ञानिको/विषेषज्ञो की विषेष टीम से द्वारा सर्वे करवाकर खेजडी संरक्षण एवं संवर्धन की मांग रखी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें