शुक्रवार, 16 नवंबर 2018

विधानसभा आम चुनाव 2018 राजसमन्द जिले में शुक्रवार को चार अभ्यर्थियों ने दाखिल किए नाम निर्देशन पत्र

विधानसभा आम चुनाव 2018 राजसमन्द जिले में शुक्रवार को चार अभ्यर्थियों ने दाखिल किए नाम निर्देशन पत्र

     राजसमन्द 16 नवम्बर/ विधानसभा आम चुनाव 2018 के तहत नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के पांचवे दिन राजसमन्द जिले में कुल चार अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए।

     जिला निर्वाचन अधिकारी श्यामलाल गुर्जर ने बताया कि भीम विधानसभा क्षेत्र से अजय सोनी तथा रेखा सोनी ने निर्दलीय अभ्यर्थियों  के रूप में एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किया है।  कुम्भलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने भारतीय जनता पार्र्टी से तीन नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए हैं।

     इसी प्रकार राजसमन्द विधानसभा क्षेत्र से जितेन्द्र कुमार खटीक ने निर्दलीय अभ्यर्थी के रूप में अपना एक नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है। जबकि नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र से शुक्रवार को कोई नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं हुआ है।

--000--

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें