शुक्रवार, 8 दिसंबर 2017

बाड़मेर थार नारी शक्ति सम्मान समारोह कल , 70 कर्मवीर महिलाए होंगी थार नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित



बाड़मेर थार नारी शक्ति सम्मान समारोह कल , 70 कर्मवीर महिलाए होंगी थार नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित

बाड़मेर। सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतीक ग्रुप फ़ॉर पीपल के तत्वाधान में कल रविवार सुबह 10 बजे स्थानीय भगवान महावीर टॉउन में आयोजित होने वाले नारी शक्ति सम्मान समारोह में 70 कर्मवीर महिलाओ को और तीन मरणोपरांत सेवा भावी महिलाओ को सम्मानित किया जायेगा। ग्रुप अध्यक्ष आज़ाद सिंह राठोड ने बताया की शुक्रवार को ग्रुप की चयन कमिटी की बैठक का आयोजन महिला विंग की उपस्थिति में हुआ। ग्रुप के पास आये आवेदनों पर विचार विमर्श कर सित्तर महिलाओ कॉनरी शक्ति अवार्ड से सम्मानित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया ,कमिटी में ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ,संजय शर्मा , महेश दादनी ,डॉ लक्ष्मीनारायण जोशी , महेश पनपालिया , श्रीमती निर्मला सिंघल , श्रीमती ज्योति पनपालिया , नरेंद्र खत्री , महेंद्र सिंह तेजमालता ,भुवनेश शर्मा ,सुरेश जाटोल ,आदिल भाई , डॉ हरपाल राव ,सुरेंद्रसिंह दईया , मनीष सोनी , फकीरा खान , छगनसिंह चौहान , जय परमार , राजेंद्र लहुआ , जगदीश परमार , ललित सऊ , राजेंद्र देदडियार सहित कई सदस्य उपस्थित थे। कमिटी के निर्णयानुसार मरणोपरांत नारी शक्ति सम्मान लोक गायिका रुखमा देवी , राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त शिक्षिका श्रीमती सावित्री शर्मा और सामाजिक कार्यकर्त्ता श्रीमती मुमताज़ बेन का चयन किया गया। इसी तरह समाज सेवा क्षेत्र में सुश्री लता कछवाह , श्रीमती द्रोपदी शर्मा , सुमित्रा देवी गोयल,श्रीमती हरखू देवी कंवरली, श्रीमती मरियमा , श्रीमती गैरोदेवी , मैथी देवी बालोतरा , श्रीश्रीमती कमला जाटोल , शिक्षा के क्षेत्र में श्रीमती अमृत कौर ,श्रीमती तारा चौधरी , चोहटन से कविता पंवार , श्रीमती पिपला देवी ,शिव से श्रीमती मंजू देवी , गुडा नगर की जुबैदा ,जनाब ,हस्तशिल्प क्षेत्र में श्रीमती रूमा देवी धनाऊ,श्रीमती टीमा देवी ,श्रीमती लक्ष्मी कंवर ,मृण्कला हस्तशिल्प में श्रीमती सरियत बिशाला ,चिकित्सा क्षेत्र में डॉ रीता भाटिया, डॉ शालू परिहार,ललिता कंवर , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लीला परमार, मंजू शर्मा हीरा की ढाणी, अरुणा जीनगर ,सफाई कर्मी, श्रीमती गवरी देवी, श्रीमती रामेश्वरी, न्यायिक क्षेत्र में श्रीमती निर्मला सिंघल, सुनीता चौधरी, महिला सशक्तिकरण में संगीता चारण, तृप्ति शर्मा,किटनोद सरपंच सरोज कुमारी, संपत चारण, प्रशासनिक सेवा में चयनित गंगा चौधरी, दिव्यांग गीता खत्री,लेखन में सुनीता गोदारा,खेल में प्रियंका चौधरी, नोजी कुमारी,रुखमा कुमारी दीनगढ़,अनाथ आश्रम संचालन में स्नेहलता रामसर ,समाज सेवा पपु देवी आटी,लोक गायिकी में श्रीमती अकला देवी दुदाबेरी ,उच्च शिक्षा में ललिता मेहता,शिप्रा साह, और विमला आर्य ,सीमा सुरक्षा बल से रीना, राखी, शीतल, पुलिस निरीक्षक केसर कंवर,पुलिसकर्मी बबरी महिला थाना और कमला ग्रामीण थाना एस टी सी में प्रथम धापू देवी ,महिला सहायता केंद्र की शोभा गौड़ ,विशाल की लोक गायिका दरिया देवी ,पशुपालन डेयरी उत्पादन में सुनीता चौधरी , लॉन टेनिस में राष्ट्रीय स्तर पर प्रज्ञा मंगल सहित विभिन खेल प्रतिभाओं को समानित किया जाएगा।​

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें