बुधवार, 26 अक्तूबर 2016

बाड़मेर सतर्कता जागरूकता सप्ताह 31 अक्टूबर से


बाड़मेर सतर्कता जागरूकता सप्ताह 31 अक्टूबर से

बाड़मेर, 26 अक्टूबर। प्रमुख शासन सचिव, गृह एवं मुख्य सतर्कता आयुक्त राजस्थान के निर्देशानुसार देश में आगामी 31 अक्टूबर से 5 नवंबर 2016 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2016 का आयोजन किया जाएगा, जिसकी थीम ’’भ्रष्टाचार को समाप्त करने में आमजन की सहभागिता एवं सत्यनिष्ठा रखा गया है।’’

सतर्कता एवं जागरूकता सप्ताह 2016 के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों से आमजन को अवगत कराते हुए इसे रोकने व नियन्त्राण करने के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके तहत कार्यशालाओं, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, आलेख आदि प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम किए जाएंगे। साथ ही पैम्पलेट, बैनर, पोस्टर के द्वारा सतर्कता गतिविधियों का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।

प्रतिज्ञा का पठन

सतर्कता एवं जागरूकता सप्ताह 2016 का शुभारंभ मंत्रालयों, विभागों, सार्वजनिक निगमों एवं संस्थाओं के जनसेवकों द्वारा 31 अक्टूबर 2016 को प्रातः 11 बजे प्रतिज्ञा पठन के साथ होगा। प्रतिज्ञा का स्वरूप निम्नानुसार है -

’’हम, भारत के लोकसेवक, सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञा करते हैं कि हम अपने कार्यकलापों के प्रत्येक क्षेत्रा में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाये रखने के लिए निरन्तर प्रयत्नशील रहेंगे। हम यह भी प्रतिज्ञा करते हैं कि हम जीवन के प्रत्येक क्षेत्रों से भ्रष्टाचार उन्मूलन करने के लिए निर्बाध रूप से कार्य करेंगे। हम अपने संगठन के विकास और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहते हुए कार्य करेंगे। हम अपने सामूहिक प्रयासों द्वारा अपने संगठनों को गौरवशाली बनाएंगे तथा अपने देशवासियों को सिद्धांतों पर आधारित सेवा प्रदान करेंगे। हम अपने कर्तव्य का पालन पूर्ण ईमानदारी से करेंगे और भय अथवा पक्षपात के बिना कार्य करेंगे।’

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें